एक्सप्लोरर

Heat Stroke: हीट एग्जॉस्शन या हीट स्ट्रोक...जानें कौन ज्यादा खतरनाक, कब हो जाना चाहिए सावधान

जब हम बहुत देर तक धूप या गर्म हवाओं में रहते हैं शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे शरीर में थकान पपैदा होने लगती है. इसकी वजह से हीट रैश, हीट क्रैम्प्स हो सकता है.

Heat Exhaustion vs Heat Stroke : देश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. दिन में बाहर निकलना भी कठिन हो गया है. धूप में बाहर जाने पर थकावट (Heat Exhaustion) और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. लू (Heat Stroke) लगने का भी खतरा रहता है, जो जानलेवा भी हो सकती है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है.

बहुत से लोग एग्जॉस्शन और हीट स्ट्रोक को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. दोनों को एक ही मान लेते हैं, जो बाद में परेशानियां खड़ी कर सकता है. आइए जानते हैं एग्जॉस्शन और हीट स्ट्रोक में क्या अंतर है और कब क्या करना चाहिए...

एग्जॉस्शन क्या है
जब हम बहुत देर तक धूप या गर्म हवाओं में रहते हैं शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे शरीर में थकान पपैदा होने लगती है. इसकी वजह से हीट रैश, हीट क्रैम्प्स हो सकता है. यह हीट स्ट्रोक से कम गंभीर होता है लेकिन अगर सही समय पर एग्जॉस्शन को नहीं ठीक किया गया तो कई गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं. गर्मी में थकान होने पर सबसे पहला लक्षण सिरदर्द होता है. इसके अलावा चेहरा लाल हो जाता है, बहुत ज्यादा पसीना आता है, उल्टी-मतली, चक्कर, बेहोशी और कमजोरी फील होने लगती है.

थकावट होने पर क्या करें.
1. एग्जॉस्शन होने पर तुरंत धूप से दूर हो जाएं, ठंडी, छायादार जगह बैठ जाएं.
2. जितना जल्दी हो सके पानी पिएं.
3.  ठंडे और गीले कपड़े से शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें.
4. जितना हो सके लिक्विड लें.
5. शराब और कैफीन को पीने से बचें.
6. कोई समस्या महसूस होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

हीट स्ट्रोक क्या होता है
हीट स्ट्रोक, एग्जॉस्शन यानी गर्मी की थकावट से ज्यादा खतरनाक हो सकता है. जब एग्जॉस्शन का सही तरह और सही समय पर इलाज नहीं हो पाता है तो हीट स्ट्रोक की समस्या हो जाती है. दरअसल, जब बहुत ज्यादा गर्मी होती है, तो शरीर ज्यादा गर्मी अवशोषित करने लगता है. 10-15 मिनट में ही शरीर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. जिससे पूरे शरीर में सूजन हो सकती है.

शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है, जिससे शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता है और उसका तापमान बढ़ने लगता है. हीट स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है. यह एक से लेकर 6 घंटे में हो सकता है और सही इलाज न मिलने पर 24 घंटे से कम समय में भी मौत हो सकती है.

हीट स्ट्रोक के लक्षण
1. सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है
2. सिरदर्द होता है
3. चक्कर आने लगता है
4. स्ट्रोक
5. उल्टी, दस्त
6. लो ब्लड प्रेशर

हीट स्ट्रोक में क्या करें
1. हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास भागना चाहिए.
2. अस्पताल दूर है तो मरीज को धूप और गर्मी से हटाकर छांव में ले जाना चाहिए.
3. जितना जल्दी हो सके शरीर पर पानी, बर्फ, भीगे कपड़े से शरीर को ठंडा करने की कोशिश करनी चाहिए. 
4. शरीर पर ज्यादा कपड़े हो तो उतार देने चाहिए.
5. मरीज बेहोश है तो इमरजेंसी सेवा तक स्टेबल रखने की कोशिश करनी चाहिए.
6. अगर सांस नहीं चल रही है तो जितनी जल्दी हो सके अस्पताल ले जाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Urinary Health Symptoms: यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! किडनी से लेकर हार्ट तक की गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! किडनी से लेकर हार्ट तक की गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
Diabetes Myths and Facts: गुड़-शहद सुरक्षित और जामुन-मेथी से बीमारी छूमंतर? जानें डायबिटीज से जुड़े इन दावों का असली सच
गुड़-शहद सुरक्षित और जामुन-मेथी से बीमारी छूमंतर? जानें डायबिटीज से जुड़े इन दावों का असली सच
Ramadan Fasting with Diabetes: रमजान में रोजा कैसे रखें डायबिटीज के मरीज, डॉक्टर से जानें फास्टिंग विंडो मैनेज करने का तरीका
रमजान में रोजा कैसे रखें डायबिटीज के मरीज, डॉक्टर से जानें फास्टिंग विंडो मैनेज करने का तरीका
Working Hours and Heart Disease: लॉन्ग वर्किंग आवर्स और देर तक जागने की मजबूरी, जानें दिल के लिए यह कितना खतरनाक?
लॉन्ग वर्किंग आवर्स और देर तक जागने की मजबूरी, जानें दिल के लिए यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: कोचिंग सेंटर के जानी दुश्मन ! | Crime News
Patna में दफादार-चौकीदार पर लाठीचार्ज | ABP News | Nitish Kumar
Chitra Tripathi: संत संग्राम का 'खेल'.. शंकराचार्य जाएंगे जेल? | Shankaracharya | CM Yogi | UP
Mexico: मेक्सिको में पुलिस-सेना पर हमले तेज | mexico news | el mencho killed | jalisco news update
Bharat ki Baat: 27 में संत बंटेंगे तो किसके वोट कटेंगे? | Yogi |Shankaracharya Case | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 से पहले तमिलनाडु में कांग्रेस की बड़ी दावेदारी, 45 सीटों की मांग के पीछे क्या है रणनीति?
2026 से पहले तमिलनाडु में कांग्रेस की बड़ी दावेदारी, 45 सीटों की मांग के पीछे क्या है रणनीति?
पप्पू यादव बोले, 'सरकार ने मेरी सुरक्षा हटा ली, अपराधियों को मुझे मारने के लिए...'
पप्पू यादव बोले, 'सरकार ने मेरी सुरक्षा हटा ली, अपराधियों को मुझे मारने के लिए खुला खिताब मिला'
दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई सिस्ट, ननद हुईं इमोशनल, बोलीं- जब वो हॉस्पिटल से आए...
दीपिका कक्कड़ को कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई सिस्ट, ननद हुईं इमोशनल, बोलीं- जब वो हॉस्पिटल से आए...
'जो भी देश अमेरिका के साथ खेल करेगा...', सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद गुस्से में आए ट्रंप, टैरिफ को लेकर फिर भड़के
'जो भी देश अमेरिका के साथ खेल करेगा...', सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद गुस्से में आए ट्रंप, टैरिफ को लेकर फिर भड़के
लगातार 4 मैचों में फ्लॉप, अब अभिषेक शर्मा होंगे बाहर? जिम्बाब्वे के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
अब अभिषेक शर्मा होंगे बाहर? जिम्बाब्वे के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या कहा?
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या कहा?
Urinary Health Symptoms: यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! किडनी से लेकर हार्ट तक की गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! किडनी से लेकर हार्ट तक की गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
नीट पीजी कट-ऑफ विवाद, सरकार बोली कम अंक से डॉक्टर की योग्यता तय नहीं होती; जानें क्या है पूरा मामला ?
नीट पीजी कट-ऑफ विवाद, सरकार बोली कम अंक से डॉक्टर की योग्यता तय नहीं होती; जानें क्या है पूरा मामला ?
Embed widget