LateNightSleepRisk:सोशल मीडिया, ऑफिस के काम, औरपढ़ाई की जिम्मेदारियों की वजह से नींदका समय लगातार घटता जा रहा है. लेकिन देर रात तक जागना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. क्योंकि ऐसा करने से न सिर्फ थकान बढ़ती है, बल्कि आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर गंभीर असर होने लगता है.

दरअसल, इस मामले में डॉ. हंसाजी का कहना है कि, देर रात तक जागना कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इसे लापरवाह तरीके से नज़रअंदाज करना आपकी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़े- ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें, मोटापा आपसे दूर भागेगा और बीमारियों से भी बच जाएंगे

नींद की कमी से होने वाले नुकसान

  • रात में पर्याप्त नींद न लेने से शरीर कमजोर हो जाता है. इससे आपकी बॉडीइंफेक्शन और वायरलडिजीज के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है.
  • नींद की कमी मेटाबॉलिज़्मको धीमा कर देती है और मोटापा बढ़ाने वाले हार्मोन्स को असंतुलित कर देती है.
  • लगातार देर रात तक जागने से cardiovascularhealthप्रभावित होती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है.

देर रात जागने के कारण

  • मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के स्क्रीनसे निकलने वाली bluelightमेलाटोनिनहार्मोन को प्रभावितकरती है.
  • काम और सोशललाइफ की वजह से नींद का टाइम नियमित नहीं रहना.
  • देर रात भारी और तैलीय खाना खाने से भी नींद नहीं आती है.

बेहतर नींद लाने के लिए क्या करना चाहिए

  • Sleepschedulemaintainकरें: हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें.
  • Screen-free timebeforebed: सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूर रहें.
  • Relaxation techniques: मेडिटेशनऔर हल्की एक्सरसाइज से नींद सुधारें.
  • Avoid caffeineandheavymealsat night: रात में कॉफी या भारी खाना न लें.

अगर आप भी लगातार रात को देर तक जागते हैं तो इसे अपनी आदत बनाने से बचें. सही समय पर नींद लेना केवल थकान दूर करने के लिए नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए बेहत जरूरी है. इसलिए अपने सोने का वक्त सुधारें और हेल्दीलाइफस्टाइल अपनाकर शरीर और दिमाग दोनों को फिट रखें.

इसे भी पढ़ें- जीएसटी कटौती से सस्ती हुईं कैंसर समेत ये 33 दवाएं, जानें हर महीने का बिल कितना होगा कम?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.