रोटावायरस टीका लगवा कर हर बच्चे को डायरिया से बचाएं!
एजेंसी | 20 Feb 2017 08:55 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी ने डायरिया से बच्चों के बचाव के लिए उन्हें रोटावायरस नाम का टीका लगवाने की सलाह दी है . वाटर बोर्न डिजीज डायरिया से निपटने के लिए जागरूकता फैलाने की खातिर 66 साल की शबाना ने ट्विटर का सहारा लिया. शबाना ने लिखा है कि डायरिया के कारण भारत हर सात मिनट पर एक बच्चे को खोता है. रोटावायरस टीका इस बीमारी को रोकने में मदद करता है और जिंदगियां बचाता है . टीका लगवाएं. उन्होंने कहा कि डायरिया एड्स जैसी बीमारियों के मुकाबले कहीं बड़ी संख्या में जान ले लेता है. शबाना ने ट्वीट किया है कि डायरिया अकेले ही एचआईवी, मलेरिया और चेचक से दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों से ज्यादा संख्या में बच्चों की जान ले लेता है. हर बच्चे को टीका लगवाएं और उनकी जान बचाएं. आपको बता दें, हालिया रिसर्च के मुताबिक हर साल रोटावायरस संक्रमण एक लाख बच्चों की मौत से होती है.