Nightmare Disorder: सपने तो हम सभी देखते हैं. कभी बुरे देखते हैं तो कभी अच्छे देखते हैं. सपनों का वैसे तो कोई फिक्स पैटर्न नहीं होता. हालांकि अगर आपको बार-बार बुरे सपने आने लगे हैं तो यह चिंता की बात है. हेल्थ एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर आपको रोजाना लगातार बुरे सपने आ रहे हैं तो संभावना है कि आप नाइटमेयर डिसऑर्डर से पीड़ित हो सकते हैं. नाइटमेयर डिसऑर्डर एक ऐसी स्थिति है, जिसका अगर जल्दी इलाज नहीं किया गया तो ये परेशानी बढ़ सकती है और बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है.  

नाइटमेयर डिसऑर्डर क्या है?

एक व्यक्ति नाइटमेयर डिसऑर्डर से तब पीड़ित माना जाता है जब उसको बार-बार डरावने या बुरे सपने आते हैं. ये सपने कभी-कभी इतने डरावने होते हैं कि रात में डरकर अचानक नींद खुल जाती है. नींद खुलने के बाद भी डर की अनुभूति कुछ देर तक होती रहती है. ऐसे सपने अक्सर आधी रात में आते हैं. इनके आने का कोई फिक्स टाइम नहीं होता. बुरे सपने आने के बाद आपको दोबारा सोने में परेशानी का अनुभव होता है. अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और ऐसा कई दिनों से चव रहा है तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें. क्योंकि ये नाइटमेयर डिसऑर्डर हो सकता है, जो एक प्रकार का पैरासोमनिया है. 

नाइटमेयर डिसऑर्डर के कारण

1. मूड स्विंग्स, जैसे- टेंशन और डिप्रेशन2. नींद में रुकावट3. थकान4. दिन में नींद आना5. काम में ध्यान न लग पाना6. व्यवहार से जुड़े मुद्दे7. काम बिगड़ना

नाइटमेयर डिसऑर्डर के लक्षण?

1. पसीना आना2. सांस लेने में कठिनाई3. तेजी से दिल धड़कना4. गुस्सा5. चिंता6. शर्मिंदगी7. उदासी

नाइटमेयर डिसऑर्डर किसे प्रभावित करता है?

नाइटमेयर डिसऑर्डर बच्चों और वयस्कों सहित किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है. नाइटमेयर डिसऑर्डर सबसे ज्यादा उन लोगों को प्रभावित करता है, जो इन समस्याओं से घिरे होते हैं.

1. REM बिहेवियर डिसऑर्डर (RBD)2. नार्कोलेप्सी3. स्लीप एप्निया4. पीरियोडिक लिम्ब मूवमेंट डिसऑर्डर (PLMD)5. पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD)6. एंग्जायटी डिसऑर्डर7. सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर8. डिप्रेशन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Food: गर्मियों में रहना है बीमारियों से दूर...तो जरूर खाएं ये 10 सुपरफूड, मिलेंगे कई अद्भुत फायदे