नईदिल्ली: अक्सर लोग हल्का सिरदर्द या पेट दर्द हुआ तो पेनकिलर्स लेने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं नैचुरल पेनकिलर्स भी आपकी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. जी हां, आपके रसोईघर में ही पेनकिलर्स के कई ऑप्शंस मौजूद हैं. चलिए जानते हैं रसोईघर में मौजूद नैचुरल पेनकिलर्स के बारे में. चैरी- बहुत से लोग शायद नहीं जानते हो कि चैरी बहुत जल्दी दर्द में राहत दे सकती है. चैरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंटेट एंथोसियानिन स्वैलिंग कम करने और दर्द से निजात दिलाने में मदद करता है. हल्दी- ये तो आप जानते ही हैं हल्दी चोट लगने या फिर शरीर की कमजोरी भरने में मदद करती है. ये ज्वॉइंट पेन और मसल्स पेन में भी राहत देती है. इसे दूध के साथ लिया जा सकता है या फिर इसकी चाय भी बनाई जा सकती है. अदरक- आर्थराइटिस, पेट दर्द, चेस्ट पेन, पीरियड्स पेन और मसलस की सूजन को रोकती है. अदरक को घिसकर दर्द वाले एरिया में लगाएंगे तो दर्द से राहत मिलेगी. पेपरमिंट- पेपरमिंट में थेराप्यूलटिक प्रोपर्टीज मौजूद होती हैं जो कि दांतों के दर्द, सिरदर्द, नर्व्स के दर्द और मसल्स पेन में राहत देती है. ये पेट की प्रॉब्लम्स को दूर करती है और डायजेशन ठीक करती है. मिंट की कुछ पत्तियां चबाएं. नमक- 10 से 15 चम्मच तकरीबन एक कप नमक को नहाने के पानी में मिलाइए. इस पानी में आप 15 मिनट बैठ जाइए. इससे बॉडी हाइड्रेट होगी. दही- डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही ब्लोटिंग, इन्फ्लेमेशन और दर्द से राहत देती है. इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया डायजेशन ठीक करते हैं और पेट दर्द से राहत दिलाते हैं. कॉफी- कॉफी पीने से मसल्स पेन, सिरदर्द और दर्द की सेंसिविटी कम होती है. लेकिन आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद नहीं होगी.