Motivation Tips For Exercise: अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि जिम (Gym) छोड़ने के बाद दोबारा से ज्वॉइन करने की इच्छा नहीं हो रही तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. जी हां, आपके साथ भी कई ऐसे कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप अपने आपको दोबारा से वर्कआउट(Workout) करने के लिए मजबूर ना कर पा रहे हों. आज हम आपको कुछ ऐसे मोटिवेशनल टिप्स(Motivation Tips for Exercise) बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बार फिर जिम जाकर वर्कआउट स्टार्ट कर सकते हैं. 

वर्कआउट ड्रेस पर दें ध्यानहमारा दिमाग ओकेजन के मुताबिक कपड़े को पहनना पसंद करता है साथ ही माइंड को भी उस जगह फोकस करने में मदद मिलती है. ऐसे में यदि आप वर्कआउट ड्रेस में एक्सरसाइज करते हैं तो आपको जिम में वर्कआउट करने में फोकस तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको प्रेरणा भी मिलेगी. 

सुबह जल्दी उठने की डालें आदतसुबह समय से उठकर जिम जाने से वर्कआउट करने की प्रेरणा तो मिलती ही है साथ ही आप अपने आप पर ध्यान भी दे पाते हो. यह आपकी लाइफस्टाइल में एक रूटीन की तरह बनने लगता है जिसके बाद आप चाहकर भी जिम जाना नहीं छोड़ोगे.

लक्ष्य के बारे में सोचेअगर आप कोई चीज नहीं कर पा रहे हैं जैसे कि आप जिम जाने में आलस कर रहे हैं तो अपने आपको एक बार विजुअलाइज कर के देखें. कोई भी अच्छी चीज के बारे में खुद को रख कर सोचना अच्छा लगता है वैसे ही आप अपने टारगेट के बारे में सोचे जिस मकसद से आपने जिम ज्वॉइन किया था, आपको खुद प्रेरणा मिलने लगेगी और आप एक बार जिम में वर्कआउट करने के लिए खुद को प्रेरित करेंगे.

म्यूजिक की ले सकते हैं मददम्यूजिक सुनने से आप वर्कआउट पर फोकस कर सकते हैं. वर्कआउट के समय मोटिवेशन या फिर एनर्जेटिक गाने सुनने से आपका ध्यान वर्कआउट में लगता है. आप इसे एक बार जरूर ट्राई कर के देखें. 

यह भी पढ़ें:Cooking Hacks: बारिश में घर पर बनाएं बैंगन कटलेट, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना