एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में सेहत के लिए टॉनिक से कम नहीं नींबू-लौंग का पानी, जान लें फायदे

लौंग और नींबू के पानी का सेवन कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है. दोनों के गुण सर्दियों में सेहत के लिए रामबाण हैं. रोजाना ये पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है और शरीर स्वस्थ रहता है.

Lemon-Clove Water Benefits : सर्दियां अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आती हैं. इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर इंफेक्शन की चपेट में भी जल्दी आ जाता है. जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी, जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. इन समस्याओं से बचाने में लौंग और नींबू के पानी का सेवन जादुई तरह से काम करता है. आयुर्वेद में इसके कई गुण बताए गए हैं. दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने के लिए रामबाण माने जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर को हेल्दी रखने के लिए नींबू-लौंग का पानी पीना सबसे सरल और आसान उपाय है. आइए जानते हैं इस पानी के फायदे...

नींबू-लौंग का पानी क्यों फायदेमंद

लौंग एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो फ्री रेडिकल्स से बचाने काकाम करता है. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और सूजन, इंफेक्शन कम होता है. लौंग में विटामिन्स और मिनरल्स भरे रहते हैं. इसमें विटामिन C, विटामिन K और मैंगनीज पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है. नींबू में विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स (Lemon-Clove Water Benefits) माना जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर इंफेक्शन से बचाने का काम करता है. यह डिटॉक्सिफिकेशन गुण के कारण शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकता है. नींबू में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को रोगाणुओं से बचाने में मदद करता है.

ये भी पढें: पीरियड्स के दौरान क्या आपको भी होता है सिरदर्द? हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

नींबू-लौंग पानी पीनेके फायदे

1. इम्यून सिस्टम को मजबूती दे

लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. बू में विटामिन सी होता है, जो सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इससे कई सारी बीमारियां दूर होती हैं.

2. सर्दी-खांसी से राहत

लौंग की गर्मी सर्दी-खांसी को कम करने में मदद करती है. इससे कफ को पतला करने में मदद मिलती है. नींबू में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाकर ठंड से होने वाले तकलीफ को बचाने का काम करता है.

3. जोड़ों के दर्द से छुटकारा

लौंग और नींबू में ताकतवर एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के जॉइंट्स में होने वाले दर्द को दूर करने का काम करते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन सी टीशूज को रिपेयर करने का काम करता है. लौंग में पाया जाने वाला यूजीनॉल ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल से बचाकर जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है.

ये भी पढें: पीरियड्स के दौरान क्या आपको भी होता है सिरदर्द? हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

4. सांस और फेफड़ों के लिए फायदेमंद

लौंग और नींबू के रस का सेवन रेस्पीरेटरी हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करता है, जो सांस और फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है. सर्दी, खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी समस्याओं को दूर करने में नींबू और लौंग का पानी फायदेमंद होता है.

5. पाचन को दुरुस्त बनाए

लौंग और नींबू का सेवन पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है. ये पाचन एंजाइम को उत्तेजित कर खाना को सही तरह से पचाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लौंग सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को कंट्रोल करने का काम करता है. नींबू पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर शरीर के एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ाता है. इसका खट्टापन पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और गंदगी को साफ करने का काम करता है.

कैसे करें सेवन

अगर आप भी नींबू और लौंग का पानी पीना चाहते हैं तो लौंग को पानी में उबाल लें. फिर उसे गुनगुना करके उसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करें. नींबू और लौंग का इनफ्यूज वॉटर का सेवन भी कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Dementia Early Signs: नाम भूलना सामान्य पर चेहरा भूलना बड़ी बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी
नाम भूलना सामान्य पर चेहरा भूलना बड़ी बीमारी का संकेत, एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Air Pollution Effects On Brain: सावधान! वायु प्रदूषण से कमजोर होती है याददाश्त, दिमाग को भी पहुंच रहा भारी नुकसान
सावधान! वायु प्रदूषण से कमजोर होती है याददाश्त, दिमाग को भी पहुंच रहा भारी नुकसान
Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget