✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Back Pain And Kidney Connections: पीठ में हो रहा दर्द हर बार नहीं होता नॉर्मल, हो सकता है किडनी पेन; ऐसे करें पहचान

Advertisement
कविता गाडरी   |  29 Apr 2026 04:50 PM (IST)

Back Pain And Kidney Connections: किडनी पेन आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के दोनों ओर या एक तरफ महसूस होता है. यह दर्द अंदर की तरफ गहराई में होता है और कई बार पेट या ग्राेइट तक फैल सकता है.

Back Pain And Kidney Connections: पीठ में हो रहा दर्द हर बार नहीं होता नॉर्मल, हो सकता है किडनी पेन; ऐसे करें पहचान

किडनी पेन और पीठ दर्द कनेक्शन

Back Pain And Kidney Connections: अक्सर लोग पीठ में होने वाले दर्द को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता, कई मामलों में यही दर्द किडनी से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. किडनी शरीर का एक जरूरी अंग है, जो खून से गंदगी और टॉक्सिंस को फिल्टर करने का काम करती है. ऐसे में अगर इसमें किसी तरह की दिक्कत हो जाए तो उसका असर दर्द के रूप में महसूस हो सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पीठ में हो रहा दर्द हर बार नॉर्मल नहीं हो सकता है, कई बार यह किडनी पेन भी हो सकता है.

Continues below advertisement

क्या होता है किडनी पेन?

किडनी पेन आमतौर पर पसलियों के नीचे, पीठ के दोनों ओर या एक तरफ महसूस होता है. यह दर्द अंदर की तरफ गहराई में होता है और कई बार पेट या ग्राेइट तक फैल सकता है. यह दर्द हल्का और लगातार भी हो सकता है या फिर तेज और लहरों में आने वाला हो सकता है, खासकर जब पथरी की समस्या हो.

Continues below advertisement

कैसे समझें कि किडनी का है दर्द?

किडनी का दर्द और सामान्य पेट दर्द में फर्क करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ लक्षण होते हैं जो इसे पहचाने में मदद करते हैं. दरअसल किडनी पेन आमतौर पर पीठ के साइड में होता है, जबकि सामान्य पीठ दर्द बीच हिस्से में होता है. यह दर्द गहरा और लगातार बना रहता है जबकि मांसपेशियों का दर्द आराम या पोजीशन बदलने से कम हो जाता है. किडनी से जुड़ा दर्द कई बार जांघ या पेट की तरफ भी फैल सकता है. अगर दर्द के साथ पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, खून आना, बुखार या मतली जैसे समस्या हो तो यह किडनी से जुड़ा संकेत हो सकता है.

किन कारणों से होता है किडनी पेन?

किडनी में दर्द कई वजह से हो सकता है. सबसे आम कारणों में किडनी स्टोन और संक्रमण शामिल है. इसके अलावा पेशाब रुकना, यूरिन का उल्टा बहाव, यूरिनरी ट्रैक्ट में रुकावट, किडनी में सूजन, सिस्ट या चोट भी दर्द का कारण बन सकते हैं. कुछ मामलों में किडनी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी इसके पीछे हो सकते हैं. हालांकि शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण कम दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें-Explained: मुंबई में तरबूज तो झारखंड में गोलगप्पे खाने से मौत! किन खानों से होती फूड पॉइजनिंग, आखिर खाएं क्या?

कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं साथ में?

किडनी पेन के साथ कुछ दूसरे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. जैसे पेशाब करते समय दर्द या जलन, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में खून या धुंधलापन, बुखार और ठंड लगना, उल्टी या मतली शरीर में कमजोरी या थकान यह लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि समस्या सिर्फ मांसपेशियों की नहीं बल्कि किडनी या यूरिनरी सिस्टम से जुड़ी है.

कैसे होता है इलाज?

किडनी पेन का इलाज उसके कारण पर निर्भर करता है. संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक दवा दी जाती है, जबकि पथरी में दवाओं से लेकर प्रक्रिया या सर्जरी तक की जरूरत पड़ सकती है. गंभीर मामलों में जहां किडनी सही से काम नहीं कर रही हो, डायलिसिस जैसे प्रक्रियाएं भी करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें-Heart Fights Cancer: दिल धड़क रहा है यानी कैंसर से लड़ रहा है, नई स्टडी से जागी उम्मीद

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Published at: 29 Apr 2026 04:50 PM (IST)
Tags:back pain causeskidney painkidney stone symptomskidney infection signs
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Back Pain And Kidney Connections: पीठ में हो रहा दर्द हर बार नहीं होता नॉर्मल, हो सकता है किडनी पेन; ऐसे करें पहचान
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.