Oranges In Diabetes: डायबिटीज की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है. इस वजह से अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट डायबिटीज मरीजों को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह देते हैं. खासतौर पर डायबिटीज मरीजों को अपने डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर आप सही डाइट का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे काफी हद तक ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या संतरा का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस बारे में-

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि संतरा डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी हो सकता है. इसमें फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकते हैं. 

फाइबर की होती है अधिकता

संतरा फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो पेट के लिए ठीक माना जाता है. इसके अलावा फाइबर रिच फूड ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है. एक मध्यम आकार के संतरे से आपके शरीर को लगभग 5 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है. 

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

संतरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है. अधिकतर एक्सपर्ट डायबिटीज रोगियों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाने की सलाह लेते हैं. अगर आप तेजी से ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो संतरा को अपने आहार में जरूर शामिल करें. 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

संतरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी है. इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इंफ्लेमेशन और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम किया जा सकता है. 

विटामिन सी का अच्छा सोर्स

संतरा विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी होता है. संतरा का सेवन करने से आपके शरीर को लगभग 91 फीसदी विटामिन सी प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: 

खूब खुश रहना है तो जमकर करें ये ऐक्टिविटीज, अंदर से खुश फील करेंगे

एक जैसे नहीं होते मच्छर बल्कि इनमें भी है वैरायटी, यहां जानें कब कौन-सा मच्छर चूसता है खून