Vitamin D BenefitsinChemotherapy:ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है. इसकी कठिन इलाज कीप्रक्रियामरीजऔर परिवार दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होती है. लेकिन हाल ही में ब्राज़ील से आई एक रिसर्च ने मरीजों को नई उम्मीद दी है. इस अध्ययन मेंपायागयाकिविटामिनD की एक छोटी-सी रोज़ाना खुराक, ब्रेस्टकैंसरकेइलाज यानी कीमोथेरेपी को और अधिक प्रभावी बना सकती है.

यह अध्ययन साओपाउलो स्टेट यूनिवर्सिटी के बोटुकाटू स्कूल ऑफ मेडिसिन में की गई है. इसमें 45 साल से अधिक उम्र की 80 महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर के लिए कीमोथेरेपी शुरू करनी थी.

  • आधी महिलाओं को रोजाना 2,000 IU (International Units) विटामिनD दिया गया.
  • बाकी आधी महिलाओं को placebopillsयानी नकली दवा दी गई.

6 महीने बाद नतीजे चौंकाने वाले थे, विटामिनD लेने वाली 43 प्रतिशत महिलाओं में कैंसर पूरी तरह खत्म हो गया, जबकि प्लेसीबो लेने वाली महिलाओं में यह आंकड़ा केवल 24 प्रतिशत था.

ये भी पढ़े- Diabetes Drug Benefits: डायबिटीज की इस दवा से हो सकता है हार्ट और किडनी की बीमारियों का इलाज, रिसर्च में हुआ खुलासा

नियोएडजुवेंटकीमोथेरेपी और विटामिनD

यह सभी महिलाएं neoadjuvant chemotherapyले रही थीं. इस तरह की कीमोथेरेपी सर्जरी से पहले दी जाती है, ताकि ट्यूमरछोटाहोजाएऔरऑपरेशन आसान हो सके. रिसर्च में यह पाया गया कि जिन महिलाओं के शरीर में विटामिनD की कमी थी, उनमें सप्लीमेंट लेने के बाद इसका स्तर बढ़ा और यह इलाज में सहायक भी रहा है.

विटामिनD की भूमिका

विटामिनD सिर्फ हड्डियों को मजबूत करने और कैल्शियम को बढ़ाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह इम्यूनसिस्टम को भी मजबूत बनाता है. यही वजह है कि यह कई बीमारियों से लड़ने में मददगार हो सकता है.

ज्यादा मात्रा लेना हो सकता है नुकसानदायक

जहां विटामिनD के फायदे हैं, वहीं इसका अधिक सेवन नुकसान भी कर सकता है. बहुत ज्यादा खुराक लेने से उल्टी, कमजोरी और किडनी स्टोन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं.

  • युवा महिलाओं के लिए रोजाना 600 IU विटामिनD लेना सही है.
  • बुजुर्गों के लिए यह मात्रा 800 IU है.
  • इस अध्ययन में केवल 2,000 IU की छोटी खुराक इस्तेमाल की गई, जो सुरक्षित मानी जाती है.

इस अध्ययन से यह संकेत मिलता है कि विटामिनD, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी की सफलता बढ़ा सकता है. लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि बड़े पैमाने पर और अधिक रिसर्च की जरूरत है. शुरुआती नतीजे बताते हैं कि विटामिनD कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है और इलाज की राह को आसान बना सकता है.

इसे भी पढ़ें- Brain Eating Amoeba: ब्रेन ईटिंग अमीबा से केरल में 5 की मौत, जानें यह कितना खतरनाक और बचने के तरीके?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.