✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?

Advertisement
कविता गाडरी   |  12 Mar 2026 10:02 AM (IST)

पीरियड्स के दौरान निकलने वाला ब्लड गर्भाशय से जुड़ी कई समस्याओं को समझने में मदद करता है. यह एक ऐसा जैविक नमूना है जो यूटरस की सेहत के बारे में जानकारी देने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.

पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?

पीरियड ब्लड की जांच

महिलाओं के पीरियड्स के दौरान निकलने वाले ब्लड को अक्सर सिर्फ एक नॉर्मल फिजिकल प्रक्रिया मानी जाती है. लेकिन अब वैज्ञानिक इसे हेल्थ से जुड़ी कई अहम जानकारी का सोर्स मान रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार पीरियड्स के दौरान निकलने वाला ब्लड गर्भाशय यानी यूटरस की स्थिति के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है. यही वजह है कि हाल के वर्षों में इस पर रिसर्च तेज हो गई है और वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इससे किन-किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाला ब्लड गर्भाशय से जुड़ी कई समस्याओं को समझने में मदद कर सकता है. उनके अनुसार यह एक ऐसा जैविक नमूना है जो यूटरस की सेहत के बारे में जानकारी देने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. क्योंकि आमतौर पर गर्भाशय की स्थिति का पूरा आकलन करना आसान नहीं होता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि पीरियड्स में आने वाले ब्लड से कौन सी बीमारियां पता चलती है और कैसे इसकी जानकारी मिलती है. ये भी पढ़ें-Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण

Continues below advertisement

एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी का मिल सकता है सुराग वैज्ञानिक लंबे समय से इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं कि पीरियड ब्लड की मदद से एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी की पहचान की जा सकती है या नहीं. यह एक ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें गर्भाशय की परत जैसी कोशिकाएं शरीर के दूसरे हिस्सों में बढ़ने लगती है. जिससे दर्द और प्रजनन संबंधी समस्या हो सकती है. रिसर्च में यह सामने आया है कि जिन महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस होता है, उनके पीरियड ब्लड में कुछ खास तरह की कोशिकाएं और जीन अभिव्यक्ति अलग दिखाई देती है. उदाहरण के तौर पर उनके गर्भाशय में मौजूद नेचुरल किलर नाम की इम्यून कोशिकाओं की संख्या कम पाई गई. यह कोशिकाएं गर्भधारण की प्रक्रिया में जरूरी भूमिका निभाती है और संक्रमण से भी शरीर की रक्षा करती है. गर्भाशय से जुड़ी दूसरी समस्याओं की भी मिल सकती है जानकारी एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड ब्लड केवल एंडोमेट्रियोसिस ही नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों का भी संकेत दे सकता है. इनमें गर्भाशय की परत का सूजन, गर्भाशय की दीवार में परत का बढ़ना और गर्भाशय से जुड़ा कैंसर जैसे Endometrial Cancer शामिल हो सकते हैं. रिसर्च में यह भी देखा गया है कि पीरियड ब्लड में मौजूद कुछ कोशिकाओं में सूजन से जुड़ें संकेत ज्यादा पाए जाते हैं जो गर्भाशय की परत को नॉर्मल तरीके से ठीक होने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. इस तरह की स्थिति का संबंध कुछ दूसरी समस्याओं जैसे Polycystic Ovary Syndrome या बार-बार गर्भपात से भी जोड़ा गया है. बायोमार्कर की तलाश में जुटे वैज्ञानिक वैज्ञानिक पीरियड ब्लड में मौजूद खास प्रोटीन, जीन और कोशिकाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें बायोमार्कर कहा जाता है. यह बायोमार्क स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके तो फ्यूचर में बिना सर्जरी के ही बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. इस दिशा में काम करते हुए कुछ रिसर्चर ने हजारों महिलाओं के नमूनों का रिसर्च किया, उनका मानना है कि पीरियड ब्लड का विश्लेषण भविष्य में एक आसान और कम दर्दनाक जांच का तरीका बन सकता है.

ये भी पढ़ें-Pesticides In Spices: सेहत से समझौता! एवरेस्ट के मसालों में मिले कीटनाशक, जानें आपकी सेहत के लिए ये कितने खतरनाक?

Continues below advertisement
Published at: 12 Mar 2026 10:02 AM (IST)
Tags:period blood analysismenstrual blood healthdiseases from period blooduterus health signs
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.