एक्सप्लोरर

गामा नाइफ से कैसे होता है कैंसर का इलाज? जानें ये कितना सेफ

गामा नाइफ पूरी तरह से गैर-आक्रामक (नॉन-इनवेसिव) प्रक्रिया है. इस तकनीक को सबसे पहले 1960 के दशक में स्वीडन के न्यूरोसर्जन लार्स लेक्सेल ने डिवेलप किया था. 

दिल्ली एम्स में पहली बार आंखों के कैंसर का इलाज गामा नाइफ रेडिएशन तकनीक से किया गया. आंखों के इस कैंसर को रेटिनोब्लास्टोमा कहा जाता है, जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाता है. दिल्ली एम्स ने 4 साल के बच्चे की आंखों का यह ऑपरेशन 15 मई के दिन किया. अब सवाल उठता है कि गामा नाइफ से कैंसर का इलाज कैसे होता है और यह कितना सुरक्षित होता है?

कैसे काम करता है गामा नाइफ?

गामा नाइफ एक एडवांस्ड रेडियोसर्जरी तकनीक है. इसमें गामा किरणों की सटीक बीम का इस्तेमाल करके ब्रेन ट्यूमर, मेटास्टेटिक ट्यूमर और अन्य न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों जैसे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) का इलाज किया जाता है. इस तकनीक में पारंपरिक सर्जरी की तरह स्कल (खोपड़ी) को खोलने या चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें सटीक रेडिएशन बीम्स इस्तेमाल करके ट्यूमर को नष्ट कर दिया जाता है और उसके आसपास मौजूद हेल्दी टिशूज को कोई नुकसान नहीं होता है.

क्या किसी तरह का चाकू होता है गामा नाइफ?

गामा नाइफ का नाम सुनकर लग सकता है कि इसमें किसी चाकू का इस्तेमाल होता है, जबकि ऐसा नहीं है. यह पूरी तरह से गैर-आक्रामक (नॉन-इनवेसिव) प्रक्रिया है. इस तकनीक को सबसे पहले 1960 के दशक में स्वीडन के न्यूरोसर्जन लार्स लेक्सेल ने डिवेलप किया था. 

गामा नाइफ से कैसे होता है कैंसर का इलाज?

गामा नाइफ रेडियोसर्जरी की प्रक्रिया कई स्टेज में पूरी होती है. इसमें सबसे पहले मरीज के सिर पर एक हल्का स्टीरियोटैक्टिक हेड फ्रेम लगाया जाता है, जो सिर को स्थिर रखता है और रेडिएशन बीम्स को सटीक निशाना लगाने में मदद करता है. इस प्रक्रिया में लोकल एनेस्थीसिया इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मरीज को दर्द न हो. 

यह है ट्रीटमेंट की दूसरी स्टेज

हेड फ्रेम लगाने के बाद मरीज का एमआरआई या सीटी स्कैन किया जाता है. कुछ केसेज जैसे AVM के इलाज में एंजियोग्राफी भी की जा सकती है. अब न्यूरोसर्जन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और मेडिकल फिजिसिस्ट की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम थ्रीडी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से ट्रीटमेंट प्लान तैयार करती है. इसमें तय किया जाता है कि रेडिएशन की कितनी डोज किन एंगल से देनी है, ताकि ट्यूमर को नष्ट किया जा सके. 

इस स्टेज में होती है सर्जरी

प्लान बनने के बाद मरीज को गामा नाइफ मशीन में लाकर एक बेड पर लिटाया जाता है. उसका सिर मशीन के अंदर एक कोलिमेटर हेलमेट में फिक्स किया जाता है, जिसके बाद मशीन 192 गामा किरणों की सटीक बीम्स को ट्यूमर पर फोकस करती है. यह प्रक्रिया आमतौर पर 15 मिनट से एक घंटे तक चलती है. गामा नाइफ रेडियोसर्जरी को दुनिया भर में सुरक्षित और प्रभावी तकनीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: अपना लें ये पांच आसान डेली हैबिट्स, कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट
शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
Maharashtra News: धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget