एक्सप्लोरर

मेंटल हेल्थ भी बिगाड़ रहा डायबिटीज, जानिए कैसे बन रहा डिप्रेशन का कारण

भारत में आज डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. बड़ी चिंता की बात यह है कि इस बीमारी का असर मन और दिमाग पर भी दिखने लगा है, जिससे डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं.

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के बीच डायबिटीज की समस्या आम हो गई है. कम उम्र में ही लोग इस बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं. डायबिटीज के बारे में समझा जाता है कि यह सिर्फ एक फिजिकल बीमारी समझी जाती है, लेकिन यह बीमारी लाइफस्टाइल के साथ मानसिक स्थिति पर गहरा असर डालती है, यह सिर्फ इंसुलिन या दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ​बीमारी धीरे-धीरे मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करने लगती है.

भारत में आज डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. बड़ी चिंता की बात यह है कि इस बीमारी का असर मन और दिमाग पर भी दिखने लगा है. लगातार ब्लड शुगर चेक करना, खानपान पर कंट्रोल, दवाओं का दबाव और फ्यूचर स्ट्रेस ये सब मिलकर स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन की ओर ले जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे डायबिटीज मेंटल हेल्थ भी बिगाड़ रहा और कैसे ये डिप्रेशन का कारण बन रहा है.

डायबिटीज और मेंटल हेल्थ

डायबिटीज से पीड़ित लोगों में डिप्रेशन होने का खतरा नॉर्मल लोगों से 2 से 3 गुना ज्यादा होता है. डायबिटीज से जूझ रहे लगभग 30 प्रतिशत लोगों को किसी न किसी रूप में मानसिक परेशानी होती है. टाइप-1 डायबिटीज वाले लोगों में खाने से जुड़ी मानसिक समस्याएं और डिसऑर्डर ज्यादा देखने को मिलते हैं. महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज होने पर बिंज ईटिंग की समस्या आम है. शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और सोचने में परेशानी होती है.

डायबिटीज मेंटल हेल्थ को कैसे बिगाड़ता है?

1. डायबिटीज स्ट्रेस - यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मरीज को यह महसूस होने लगता है कि वह अपनी बीमारी को संभाल नहीं पा रहा है. हर रोज ब्लड शुगर की जांच, दवाओं का टाइम, खाने का परहेज जैसे सभी चीजें व्यक्ति को मानसिक रूप से थका देती है.

2. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और हार्मोनल बदलाव - डायबिटीज में शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है और कुछ जरूरी हार्मोन जैसे सेरोटोनिन और डोपामिन ​इंबैलेंस हो जाते हैं. ये हार्मोन हमारे मूड और मेंटल हेल्थ को कंट्रोल करते हैं. जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो एंग्जाइटी और डिप्रेशन की संभावना बढ़ जाती है. 

3. फ्यूचर को लेकर डर - कई मरीजों को यह डर सताने लगता है कि कहीं उनकी स्थिति और ना बिगड़ जाए जैसे हार्ट प्रॉब्लम, किडनी फेल होना, या आंखों की रोशनी जाना, ये डर एक समय बाद क्रॉनिक एंग्जाइटी का रूप ले लेता है. 

कैसे डायबिटीज डिप्रेशन का कारण बन रहा है?

डायबिटीज के मरीज को हर दिन ब्लड शुगर चेक करना होता है. टाइम पर दवा लेनी होती है, खाना-पीना कंट्रोल करना होता है# एक्सरसाइज करनी होती है, ये सब लगातार करने से मेंटल फैटिग्यू होती है, जिससे व्यक्ति तनाव और चिंता महसूस करता है. इसके अलावा ब्लड शुगर जब बहुत ज्यादा या बहुत कम होता है तो भी चिड़चिड़ापन, थकान, ध्यान की कमी और मूड स्विंग्स होते हैं. ये सभी लक्षण मेंटल हेल्थ पर असर डालते हैं, और व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर बना देते हैं. वहीं लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे पसंद का खाना छोड़ना, मीठे से परहेज, बाहर घूमने-खाने में सावधानी, काम में रुकावट, इससे व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसे कंट्रोल किया जा रहा है जो स्ट्रेस और डिप्रेशन का कारण बन जाता है.

डायबिटीज में कैसे बचा जाए डिप्रेशन से?

1. मेंटल हेल्थ चेकअप कराएं - जिस तरह शुगर की नियमित जांच होती है, वैसे ही मेंटल हेल्थ स्क्रीनिंग भी जरूरी है. इससे समस्या का जल्दी पता लग सकता है. 

2. थेरेपी लें - CBT  डिप्रेशन और एंग्जायटी में काफी असरदार होती है. इसके अलावा परिवारिक काउंसलिंग भी मददगार होती है ताकि आपकी फैमिली को भी आपकी स्थिति की समझ हो. 

3. योग, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन अपनाएं - इनसे शरीर और दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है. योग में प्राणायाम और अनुलोम-विलोम विशेष रूप से फायदेमंद हैं.

4. नियमित एक्सरसाइज और सही खानपान - एक्सरसाइज से एंडॉर्फिन रिलीज होता है जो मूड बेहतर करता है. साथ ही डाइट को लेकर बैलेंस रखें ताकि खुद पर ज्यादा दबाव न महसूस हो.

यह भी पढ़े :  Digital Retail Therapy: तनाव कम करने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग? जानिए क्या है डिजिटल रिटेल थेरेपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blood Test For Cancer Detection: इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
Dengue Vaccine India: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली हरी झंडी, जानें किसे और कैसे लगेगी ये डोज?
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली हरी झंडी, जानें किसे और कैसे लगेगी ये डोज?
Sleep Apnea Risk: स्लीप एपनिया कर रहा परेशान तो हो जाएं अलर्ट, वरना चुपके-चुपके दबोच लेगी मौत
स्लीप एपनिया कर रहा परेशान तो हो जाएं अलर्ट, वरना चुपके-चुपके दबोच लेगी मौत
Heart attack in women: 30 की उम्र में ही दिल पर मंडराने लगता है खतरा, महिलाओं को जरूर रहना चाहिए अलर्ट
30 की उम्र में ही दिल पर मंडराने लगता है खतरा, महिलाओं को जरूर रहना चाहिए अलर्ट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget