HighHeels Side Effects: किसी भी पार्टी, ऑफिस या खास मौके पर हील्स पहनने से लुक ग्लैमरस और पर्सनालिटीचार्मिंग लगती है. लेकिन रोजाना हाई हील्स पहनने से आपकीसेहतपरगहराअसरपड़सकता है? यह स्टाइलिशफुटवियर धीरे-धीरे आपके शरीर में कई समस्याओं की वजह बन सकता है. हेल्थएक्सपर्ट्सकाकहनाहैकिHigh Heels SideEffectsको नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
पैरों और टखनों पर असर
- रोजाना हाई हील्स पहनने से पैरों और टखनों पर लगातार दबाव पड़ता है
- एडी में दर्दकी समस्या आम हो जाती है
- लंबे समय तक पहनने से पैर की हड्डियोंऔरमांसपेशियोंमें खिंचाव आ सकता है
- इससे पैरों में सूजन और लगातार दर्द रहने लगता है
ये भी पढ़े- Skin Diseases: स्किन डिजीज अब गंभीर बीमारियों में शामिल, WHO ने सनस्क्रीन और मॉश्चराइजर को माना जरूरी दवा
रीढ़ और कमर दर्द
- हाई हील्स पहनने से शरीर का बैलेंस बिगड़ता है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है
- लगातार हील्स पहनने सेLowerBackPainऔर कमर दर्द बढ़ सकता है
- स्पाइन की नैचुरलपोजिशन बदलने से हड्डियों में दर्द हो सकता है
- लंबे समय तक यह आदत PostureProblemsका कारण भी बन जाती है
घुटनों और जोड़ो पर दबाव
- जब महिलाएं हाई हील्स पहनकर चलती हैं तो वजन का ज़्यादातर दबाव घुटनों पर पड़ता है
- इससे Knee Pain और आर्थराइटिस जैसी समस्या जल्दी हो सकती है
- जो महिलाएं पहले से ही घुटनों के दर्द से जूझ रही हैं, उनके लिए हील्स खतरनाक साबित हो सकती हैं
रक्त संचार और नसों पर असर
- हाई हील्स में लंबे समय तक रहने से पैरों में खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता
- इससे ब्लड सर्कुलेशनकी समस्या बढ़ जाती है
- पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन और नसों में दर्द की शिकायत होने लगती है
सेहत का ख्याल कैसे रखें
- रोजाना हाई हील्स पहनने से बचें
- पैरों को आराम देने के लिए दिन में कुछ समय बिना जूते-चप्पल के रहें
- पैरों और टखनों की नियमित एक्सरसाइज करें
- बहुत ऊंची हील्स की जगह मध्यम ऊंचाई हील्स चुनें
- पैरों की मसाज और गर्म पानी मेंडुबोकरआराम देना भी फायदेमंद है
हाई हील्स पहनना आपकी खूबसूरती और आत्मविश्वास को जरूर बढ़ाता है, लेकिन इसका लगातार इस्तेमाल आपके शरीर के लिए खतरे की घंटी बन सकता है. पैरों, घुटनों, कमर और रीढ़ की सेहत बिगाड़ने से बचने के लिए इन्हें सीमित समय और खास मौकों पर ही पहनें.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
