एक्सप्लोरर

OMG ! ईयरफोन शेयर करने से बहरा हो गया 18 साल का लड़का, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?

WHO के अनुसार, ईयरफोन या हेडफोन के ज्यादा यूज करने से दुनियाभर में करीब 100 करोड़ युवाओं की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. ईयरफोन शेयर करना भी खतरनाक हो सकता है.

Earphones Side Effects : अगर आप भी किसी का ईयरफोन उठाकर अपने कानों में लगा लेते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां ईयरफोन शेयर करने के चलते 18 साल का लड़का बहरा हो गया है. सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन डॉक्टरों ने खुद ही इसकी पुष्टि की है. दरअसल, ईयरफोन शेयर करने से लड़के के कानों में इंफेक्शन हो गया और धीरे-धीरे उसे सुनाई देना ही बंद हो गया. जब समस्या बढ़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां दो सर्जरी के बाद भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसे दिल्ली लेकर पहुंचे. जहां इंप्लांट लगाकर उसकी सामान्य सुनने की क्षमता सही की गई. आइए जानते हैं क्या सच में ईयरफोन शेयर करने से समस्या हो सकती है..
 
गोरखपुर का पूरा मामला क्या है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लड़का हर दिन करीब 8-10 घंटे ईयरफोन लगाया करता था. शुरू-शुरू में उसके कानों में दर्द की समस्या हुई. पीड़ित अपने दोस्तों का ईयरफोन लेकर भी यूज कर लेता था, जिससे उसकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई. लड़के का ट्रीटमेंट करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि ईयरफोन शेयर करने से उसके कानों में इंफेक्शन हो गया. बावजूद इसके ईयरफोन से उसका लगाव कम नहीं हुई और हालत ये हो गई कि जब वह ईयरफोन लगाता तो उसके कान से सुनाई ही नहीं पड़ता था. कान में बैक्टीरिया बढ़ने के कारण सुनाई देना काफी कम हो गया और फिर वह डॉक्टर के पास पहुंचा. जहां उसकी इलाज का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपए आया है.
 
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
दरअसल, हमारे कान के अंदर एक पर्दा होता है. जिसे ईयर ड्रम कहते हैं. जब कोई ज्यादा समय तक ईयरफोन या हेडफोन का यूज करता है या तेज साउंड में गाने सुनता है तो ये आवाज और उसके कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से जाकर टकराती है. इस वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती है. WHO के अनुसार, ईयरफोन या  हेडफोन के ज्यादा यूज करने से दुनियाभर में करीब 100 करोड़ युवाओं की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
 
ईयरफोन कितनी देर लगाना चाहिए
एक स्टडी के मुताबिक, दो घंटे से ज्यादा 90 डेसिबल से अधिक आवाज में अगर कोई गाने सुनता है तो वह न सिर्फ बहरेपन का शिकार हो सकता है, बल्कि उसे कई और समस्याएं हो सकती हैं. हमारे कान 90 डेसिबल तक सुन सकते हैं. जब हम ज्यादा तेज में गाने सुनते हैं तो यह 40-50 डेसिबल तक पहुंच सकती है. इससे दूर की आवाज कम सुनाई दे सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार, तेज आवाज में गाने सुनना दिल पर सीधा असर डाल सकता है. रिसर्च में दावा किया गया है कि तेज अवाज में गाने सुनने से हार्ट बीट काफी ज्यादा हो जाती है. ऐसे में हार्ट नॉर्मल स्पीड से ज्यादा तेजी से धड़कता है. जिससे उसे नुकसान हो सकता है. ईयरफोन से विद्युत चुंबकीय तरंगों (electromagnetic waves) निकलती है, जिससे दिमाग पर भी निगेटिव असर पड़ता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget