एक्सप्लोरर

7 दिनों तक पिएं इस बीज का पानी, दिखेंगे कमाल के फायदे, बॉडी बोलेगी– थैंक्यू

सब्जा का बीज किचन के सबसे ताकतवर सुपरफूड में से एक है. इसका पानी लगातार 7 दिनों तक पीने से ही कई समस्याएं छूमंतर हो सकती हैं. इससे स्किन चमकदार और खूबसूरत बनती है.

Sabja Seeds Benefits : गर्मी का मौसम मतलब शरीर पर डबल अटैक...एक तो अंदर से डिहाइड्रेशन और बाहर से झुलसती धूप. ऐसे में सेहत और सौंदर्य दोनों को मेंटेन रखना बेहद मुश्किल काम है. लेकिन हमारे-आपके किचन में एक ऐसा ताकतवर सुपरफूड है, जो त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है, पेट को ठंडा भी रखता है और हीट स्ट्रोक से भी बचाने का काम करता है. सिर्फ 7 दिनों के इस्तेमाल में ही इसका असर नजर आने लगता है.

हम बात कर रहे हैं सब्जा बीज (Basil Seeds) की,  जो दिखने में छोटे होते हैं लेकिन बड़े काम के हैं. कई डाइटिशियन इसे बेहद कारगर बताते हैं और लगातार 7 दिनों तक सुबह खाली पेट सब्जा बीज वाला पानी पीने की सलाह देते हैं. इससे शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं.

7 दिनों तक सब्जा बीज वाला पानी पीने के फायदे

1. शरीर की गर्मी का नेचुरल इलाज

सब्जा बीज की तासीर ठंडी होती है. जब आप इसे पानी में भिगोकर पीते हैं, तो यह शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस करता है. गर्मियों में इसका सेवन हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से बचाता है और शरीर को ठंडा रखता है.

2. चेहरा बने ग्लोइंग

सब्जा बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होता है, जो शरीर को अंदर से क्लीन करता है. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है. सिर्फ 7 दिनों में ही त्वचा साफ-सुथरी और फ्रेश दिखने लगती है.

3. वजन घटाने में सुपर असरदार

सब्जा बीज का एक खास गुण है कि ये पेट में जाकर फूल जाता है, जिससे भूख कम लगती है. इसके नियमित सेवन से क्रेविंग कंट्रोल होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है. इससे शरीर पूरी तरह फिट रहता है.

यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर का ज्यादा आसानी से चलेगा पता, AIIMS ने बनाई नई तकनीक

4. पाचन तंत्र को करता है मजबूत

सब्जा बीज के पानी में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को सुधारता है, एसिडिटी और कब्ज से राहत देता है. डाइटिशिनय के अनुसार, ये पेट के लिए एक नेचुरल प्री-बायोटिक की तरह काम करता है.

5. हाइड्रेशन में बूस्ट

गर्मियों में डिहाइड्रेशन कॉमन होता है. पानी की कमी और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी कम होने लगता है. ऐसे में सब्जा बीज का पानी पीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

6. दिमाग को रखे कूल और शांत

सब्जा बीज दिमागी तनाव को कम करने में मदद करता है. यह नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है, जिससे माइग्रेन या अधिक गर्मी से चिड़चिड़ापन भी कम होता है.

7. शुगर लेवल करे कंट्रोल

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है. इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है, खासकर खाने के बाद स्पाइक को कंट्रोल करता है.

कैसे करें इस्तेमाल

1 चम्मच सब्जा बीज को 1 गिलास पानी में 10-15 मिनट भिगो दें.

सुबह खाली पेट पिएं.

आप चाहें तो इसमें नींबू या शहद मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

प्रेगनेंसी या कोई हेल्थ कंडीशन हो तो डॉक्टर से सलाह लें.

ज्यादा मात्रा में इस पानी को न पिएं, वरना गैस या ब्लोटिंग हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष
Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
Embed widget