आज के समय में सबकुछ ऑनलाइन मंगवाने की सुविधा हो गई है. घर बैठे भले ही आप इन सुविधाओं का मजा उठा रहे हैं पर इनमें से कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्हें आप ऑनलाइन मंगवाते समय उन पर ध्यान देना चाहिए. जैसे कि दवाई. जी हां, दवा ऐसी चीज हैं जिसे आप देख समझ कर ही खरीदें. आइए आज हम आपको बताएंगे कि दवाई को ऑनलाइन मंगवाते समय किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपकी सेहत पर इसका कोई बूरा असर ना पड़े. आइए जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में.
भरोसेमंद हो वेबसाइटजब सेहत का सवाल हो तो इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. इसलिए ऑनलाइन दवा मंगवाने के समय नकली दवा की खरीददारी करने से बचें. इसलिए भरोसेमंद वेबसाइट से ही इसे खरीदें.. कस्टमर केयर से करें बातऑनलाइन दवा मंगवाने से पहले दवा की पूरी जानकारी लें. आप इसके लिए कस्टमर केयर को काॅल कर के उनसे दवा से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकते हैं. इसके अलावा आप एप में मौजूद चैट बाॅक्स में जाकर अपने सभी सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं.
पक्का बिल लेंऑनलाइन जब भी दवा मंगवाए तो डिलीवरी ब्वाॅय से हमेशा पक्का बिल ही लें. क्योंकि इसमें आपके द्वारा मंगवाई गई सभी दवाईयों की पूरी जानकारी होगी. अगर कभी कोई दवा गलत भी आ जाए तो आप आसानी से उसे बदलवा भी सकते हैं या फिर इसकी शिकायत भी कर सकते हैं.
डाॅकटर का पर्चा मिलाएंडाॅक्टर ने जो आपको दवाईयां मंगवाने को कहा है उसे आप डाॅक्टर के पर्चे से ऑनलाइन मंगवाई गई दवाईयों से जरूर मिलाएं. ध्यान दें क कहीं आपको उस दवा के बदले कोई सब्सीट्यूट तो नहीं दे दिया गया है.
एक्सपायरी का जरूर रखें ध्यानजब भी आप ऑनलाइनदवा मंगवाएं तो उसकी एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करें. इसके अलावा खुली हुई, धूल मिट्टी लगी हुई दवा को खरीदने से बचें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें:
Dark Spots On Feet: पैरों के काले धब्बों से आसानी से मिलेगा छुटकारा, बस फॉलो करने हैं ये घरेलू तरीके
Homemade Tea: आपके एंजायटी और स्ट्रेस को दूर करेंगी ये मसाला चाय
