एक्सप्लोरर

Lip Cancer: क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

होंठों पर कैंसर होना ओरल कैंसर का ही प्रकार है. कई तरह की लापरवाहियां और सूर्य की किरणें इसके लिए जिम्मेदार होती है. हालांकि, सही जानकारी और सावधानी से इससे बचा जा सकता है.

Lip Cancer : कैंसर एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है. यह कई प्रकार का होता है. इनमें ही लिप कैंसर पर भी है. जब कैंसर होंठों पर होता है, तो इसे लिप कैंसर कहा जाता है. यह एक तरह का ओरल कैंसर (Oral Cancer) है, जो होंठों की बाहरी त्वचा, अंदरूनी हिस्से या निचले हिस्से में हो सकता है. आमतौर पर यह बीमारी धूम्रपान, तंबाकू सेवन और सूर्य की हानिकारक किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है. आइए जानते हैं लिप कैंसर के अन्य कारण और इसके शुरुआती लक्षण...

होंठों पर कैंसर होने के कारण

1. सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और पान मसाला खाने से लिप कैंसर का खतरा

2. शराब का अत्यधिक सेवन शरीर की कोशिकाओं को कमजोर कर सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है.

3. सूर्य की हानिकारक किरणें (UV Rays) भी इसका कारण होती हैं. लंबे समय तक धूप में रहने से होंठों की त्वचा प्रभावित हो सकती है और कैंसर बन सकता है.

4. मानव पेपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण भी कैंसर का जोखिम बढ़ा सकता है.

5. विटामिन A, C और E जैसे पोषक तत्वों की कमी भी होंठों की कोशिकाओं को कमजोर कर सकती है.

6. अगर फैमिली में किसी को ओरल कैंसर हुआ है, तो लिप कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

लिप कैंसर के शुरुआती लक्षण

होंठों पर लंबे समय तक रहने वाला घाव या छाला जो ठीक नहीं होता.

होंठों पर लाल या सफेद धब्बे का बननाय

लिप की स्किन में अचानक मोटापन या गांठ का महसूस होना

होंठों में लगातार खुजली या जलन रहना.

बोलने, खाने या होंठों को हिलाने में दर्द या परेशानी होना.

होंठों का रंग असामान्य तरीके से बदलना.

होंठों के आसपास सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना.

कैसे करें बचाव

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बंद करें.

शराब से दूरी बनाएं.

सनस्क्रीन लिप बाम का इस्तेमाल करें, ताकि UV किरणों से होंठ बचे रहें.

संतुलित आहार लें, जिसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हों.

होंठों की नियमित जांच कराएं, खासकर अगर कोई असामान्य लक्षण दिखें.

लिप कैंसर का इलाज कैसे होता है

1. अगर लिप कैंसर का जल्द पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है.

2. सर्जरी से कैंसर वाले टिश्यू को हटायाजाता है.

3. रेडिएशन थेरेपी से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है.

4. कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए दवाइयों और कीमोथेरेपी की जा सकती है.

5. टार्गेटेड थेरेपी में कैंसर कोशिकाओं पर विशेष तौर से अटैक करने वाली दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loose Motions: बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक
बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक
Why Do I Poop After Eating: खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
खाना खाने के तुरंत बाद बन जाता है प्रेशर, जानें शरीर में कहां है दिक्कत?
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget