एक्सप्लोरर

जींस नहीं लाइफस्टाइल है वक्त से पहले मौत का बड़ा कारण, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

लाइफस्टाइल खराब होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है. पर्यावरण भी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. जबकि कुछ बीमारियां जीन की वजह से हो सकती हैं.

Lifestyle and Health : बिगड़ती लाइफस्टाइल और तमाम एनवायरमेंटल फैक्टर्स की वजह से सेहत के लिए कई खतरे पैदा हो रहे हैं. जरा सी लापरवाही भी हमें बीमार बना सकती है. ऑक्सफोर्ड पॉपुलेशन हेल्थ की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि लाइफस्टाइल (शराब-सिगरेट पीने और फिजिकल एक्टिविटीज) और अलग-अलग पर्यावरणीय कारक, हमारे जीन की तुलना में सेहत और समय से पहले मौत के जिम्मेदार हैं.

अध्ययन में करीब 5 लाख यूके बायोबैंक पार्टिसिपेंट्स का डेटा एनालिसिस किया गया. 22 प्रमुख बीमारियों के लिए 164 एनवायरमेंटल फैक्टर्स और जेनेटिक रिस्क स्कोर के प्रभाव की भी जांच की गई, जो उम्र बढ़ने, बीमारियां और समय से पहले मौत पर प्रभाव डालते हैं. 

क्या कहती है स्टडी

नेचर मेडिसिन में पब्लिश इस स्टडी के अनुसार, एनवायरमेंटल फैक्टर्स के कारण मौत के रिस्क में 17% अलग-अलग होती है, जबकि आनुवंशिकता की वजह 2% से भी कम होती है. इनमें पहचाने गए 25 पर्यावरणीय कारकों में से धूम्रपान, सोशल-फाइनेंशियल कंडीशन,  फिजिकल एक्टिविटी और लाइफ कंडीशन का मृत्यु दर और उम्र बढ़ने पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा.

स्टडी में बताया गया कि स्मोकिंग की वजह से सबसे ज्यादा 21 बीमारियों का खतरा होता है. सामाजिक-आर्थिक कारक, जैसे कि घरेलू खर्च, बेरोजगारी की वजह से 19 बीमारियों का खतरा और फिजिकल एक्टिविटी न करने से 17 बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें :हेल्थ एक गलती और बीमार हो सकता है आपका बच्चा, गोद में ले रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

हेल्थ के लिए क्या हैं रिस्क

जन्म के 10 साल तक शरीर का वजन और मां का धूम्रपान पीना काफी खतरनाक हो सकता है. 30-80 साल तक उम्र बढ़ने पर समय से पहले मौत का खतरा हो सकता है. पर्यावरणीय जोखिम का फेफड़े, हार्ट और लिवर की बीमारियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जबकि ब्रेन डिजीज, ब्रेस्ट कैंसर के लिए जेनेटिक फैक्टर्स जिम्मेदार थे.

क्या कहते हैं शोधकर्ता

ऑक्सफोर्ड पॉपुलेशन हेल्थ में एपिडेमियोलॉजी (Epidemiology) के सेंट क्रॉस प्रोफेसर और पेपर के सीनियर प्रोफेसर कॉर्नेलिया वैन ड्यूजिन ने कहा, 'हमारा रिसर्च सेहत पर पड़ने वाले रिस्क को बताता है, जिसे सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार, धूम्रपान को कम करने या शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देने से बदला जा सकता है.' शोध से पता चलता है कि पहचाने गए कई पर्सनल रिस्क ने समय से पहले मौत में छोटा रोल निभाया. लेकिन जिंदगी को कई तरह से प्रभावित किया. इस अध्ययन से मिली जानकारी समय से पहले मृत्यु और कई आम उम्र से संबंधित बीमारियों के जोखिम को बढ़ावा देने वाले पर्यावरणीय कारकों को समझने और उससे बचने में मदद कर सकती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget