Calorie Chart : हम दिनभर जो कुछ भी करते हैं, उसमें कैलोरी खर्च होती है. हमारा काम जितनी मेहनत वाला होगा, कैलोरी भी उतनी ही खर्च होती है. अगर कैलोरी खर्च नहीं होती है तो वो चर्बी बन जाती है, जिससे वजन तेजी से बढने लगता है. ऐसे में हर दिन तय मात्रा में ही कैलोरी लेना चाहिए. हर उम्र के लोगों के लिए कैलोरी अलग-अलग तय की गई हैं. यहां जानिए किसे कितनी कैलोरी की जरूरत है और हर दिन कितनी कैलोरी बर्न होनी चाहिए, ताकि चर्बी न बढ़े...
कैलोरी बर्न क्या होता हैहेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है. सोते, जागते, सांस लेते हर काम में शरीर कैलोरी बर्न करता है. सही तरह से कैलोरी बर्न होने से मेटाबोलिज्म बेहतर बना रहता है और शरीर हेल्दी रहता है. कैलोरी बर्न करने का अलग-अलग तरीका है. इसमें सबसे खास BMR फॉर्मूला माना जाता है. इससे पता चलता है कि पुरुष या महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करने की आवश्यकता है.
औसत पुरुष को दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए
उम्र कैलोरी 20 2020 30 1964 40 1907 60 1793 70 1737
औसत महिला को दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए
उम्र कैलोरी20 155930 151640 147350 142960 138670 1343
ज्यादा कैलोरी कैसे बर्न होगीयहां औसत पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलो के हिसाब से चार्ट दिया गया है, जबकि महिला की लंबाई पांच 5 फुट 3.5 इंच और वजन 77 किलो है। यह एक सामान्य कैलोरी चार्ट है लेकिन अगर आप ज्यादा खाना खाते हैं तो आपको कैलोरी भी अधिक बर्न करने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको एक्सरसाइज की मदद लेनी पड़ेगी. अगर इससे कम कैलोरी खर्च करते हैं तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा और शरीर को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: मच्छरों ने मुश्किल कर दिया है जीना तो घर में रख लीजिए यह घास, एक भी मच्छर नहीं फटकेगा पास
