One Kidney : हमारे शरीर में दो किडनी होती है. यह काफी महत्वपूर्ण अंग होता है. लगातार काम करते रहने की वजह से इसकी सेहत का सही तरह ध्यान रखना चाहिए. दोनों में से अगर एक किडनी खराब हो जाती है तो इंसान जिंदा रह सकता है. हालांकि, इससे उसे कई समस्याएं आ सकती हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि एक किडनी पर कोई इंसान कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी...
एक किडनी पर कैसी होती है लाइफहेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे लोग जिनकी एक किडनी खराब हो गई है, उनमें से ज्यादातर लोग एक किडनी पर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं. अगर एक किडनी पूरी तरह हेल्दी है तो वह दो किडनी की तरह की काम करती है लेकिन हर किसी के लिए ऐसा नहीं होता है. जब किडनी पर ज्यादा लोड पड़ता है तो उसके डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.
क्या एक किडनी पर पूरी जिंदगी रह सकते हैंअगर इंसान सही तरह की लाइफस्टाइल फॉलो कर रहा है और उसकी किडनी सही है तो वह पूरी जिंदगी एक किडनी पर निकाल सकता है. नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक, अगर बचपन में ही किसी बच्चे की एक किडनी निकाल दी गई है तो हो सकता है कि उसे लाइफ में कुछ समस्याएं हो लेकिन उसकी जिंदगी सामान्य भी चल सकती है. एक किडनी पर जिंदा रहने और सही तरह लाइफ जीने के लिए शरीर को हेल्दी बनाए रखना चाहिए.
एक किडनी खराब है तो इन बातों का रखें ख्याल1. डाइट संतुलित रखें. न ज्यादा न कम पोषक तत्व का सेवन करें.2. शराब-सिगरेट को तुरंत छोड़ दें.3. बहुत ज्यादा नमक या नमक वाले फूड्स न खाएं.4. बाहर की चीजों को भी खाने से बचें.5. रोजाना वॉक पर निकलें, सुबह या शाम मेडिटेशन करें.6. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे किडनी साफ होती है.7. शरीर का वजन न बढ़ने दें.8. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन
