मौसम का हमारे खान-पान के साथ विशेष संबंध है. प्रत्येक मौसम में कुछ चीजें होती हैं जिन्हें खाने से फायदा होता है और कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें खाने से नुकसान होता है. सर्दियों के साथ भी ऐसा ही है.

कुछ चीजें सर्दियों में विशेष तौर पर खाईं जाती हैं जबकि कुछ चीजों का इस मौसमें परहेज करना चाहिए. आज हम आपको ऐसी हीं कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सर्दियों में खाने बचना चाहिए.

तला  हुआ खाना गर्मी हो या सर्दी तला हुआ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद नहीं है. फ्राइड फूड में हाई फैट होता है. हाई फैट वाली चीजें जहां पेट में जलन पैदा करती हैं वहीं बलगम भी बढ़ाती हैं. सर्दी जुकाम में तली चीजों से परहेज करना चाहिए.

हिस्टामिन हिस्टामिन इम्यून सिस्टम का बनाया एक कंपाउड है. यह जलन पैदा करते हुए अनचाही चीजों जैसे- एलर्जी से लड़ता है. हिस्टामिन से भरपूर चीजें (अंडे, मशरूम, टमाटर, सूखे मेवे) दूसरे खाद्य पदार्थों के मुकाबले ज्यादा कफ बनाते हैं. जिससे नाक बंद होना या छाती में कफ भरने की समस्या हो सकती है.

कैफिन  सर्दियों में कैफीन से भरपूर चीजें जैसे कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स का परहेज करना चाहिए. कैफीन एक पेशाब को बढ़ाने वाला कम्पाउंड है. यह डीहाइड्रेशन का कारण बनता है, जो कफ और गले में खराश बढ़ाता है, जिससे सीने में जकड़न और सांस लेने में मुश्क‍िल होती है.

डेयरी प्रोडक्ट्स गले में खराश, सर्दी-जुकाम या छाती में कफ होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है. दरअसल दूध और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स कफ को बढ़ाते हैं, जो कि फेफड़ों में कफ जमाव के साथ हालात को और ज्यादा बदतर कर सकते हैं.

हाई शुगर वाली चीजें  हाई शुगर वाली चीजें किसी भी तरह की बीमारी को और बदतर बना देती हैं. इनसे न केवल पेट में जलन पैदा होती हैं बल्क‍ि इम्यूनिटी भी कमजोर होती है.

यह भी पढ़ें:

बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन ने लिया फैसला, अब यहां पर नहीं बिकेगा चिक