Foods For Weak Eyesight : आजकल मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है. लाइफस्टाइल भी काफी हद तक इसके लिए रिस्पॉन्सिबल है. हेल्दी लाइफस्टाइल और बढ़िया डाइट से आप आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने आंखों की रोशनी बेहतर (Foods For Weak Eyesight) कर सकते हैं...
डाइट से सुधरेगी आंखों की रोशनी
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल और बढ़िया डाइट से आंखों को हेल्दी और आई साइट को अच्छा बनाया जा सकता है. कई स्टडी में भी यह पाया गया है कि ऐसी डाइट जिनमें जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, उसके सेवन से आंखों की रोशनी का खतरा 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.
बादाम
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम काफी अच्छा माना जाता है. यह विटामिन ई से भरपूर होता है. बादाम हेल्दी टिशू को टारगेट करने वाले अस्थिर अणुओं से आंखों को बचाते हैं. अगर आप नियमित मात्रा में विटामिन ई का सेवन करते हैं. आखों की कई समस्याएं खुद ब खुद दूर हो सकती हैं. बादाम को आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं.
गाजर
आंखों के लिए सबसे बेस्ट फूड्स में से एक गाजर भी है. यह काफी हेल्दी होता है और इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह आंखों की अच्छी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है. विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंख की सतह की रक्षा करके आंखों के इंफेक्शन को रोकने का काम करता है. आप रोजाना खाने में सलाद, सूप और अन्य चीजों में गाजर को रख सकते हैं.
अंडा
ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन अंडे में जबरदस्त तौर पर पाया जाता है. यह उम्र का असर आंखों पर नहीं होने देता है और रोशनी कम होने के खतरे को कम करता है. अंडा विटामिन सी, विटामिन ई और जिंक का अच्छा सोर्स है. इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन मिलता है.
मछली
फिश का सेवन भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है. कई स्टडी में पाया गया है कि अगर आपकी डाइट में फिश शामिल है तो आंखों की रोशनी इंप्रूव होती है. मछली का तेल आंखों की ड्राइनेस को दूर करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें
