Neuralink Chip for Blind Surgery: तकनीक की दुनिया में आए दिन नई खोजें होती रहती हैं, लेकिन एलनमस्क की कंपनी Neuralinkने इतिहास रच दिया है. कनाडामें पहली बार सफलतापूर्वक ब्रेनचिपइम्प्लांट सर्जरी की है. खास बात यह है कि यह उपलब्धि बिना अमेरिका की मदद से हासिल की गई है. यह न सिर्फ विज्ञान की दुनिया के लिए बड़ी बात है, बल्कि उन लाखों मरीजों के लिए नई उम्मीद भी है जो न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे हैं.
कनाडा में हुई पहली सर्जरी
दरअसल, मस्क ने Y Combinator के साथ एक फायरसाइडचैट में हिस्सा लिया, इस दौरान एलनमस्क ने बताया कि, “हमने कनाडा में दो सफल सर्जरी पूरी कर ली. ये हमने बिना अमेरिका की मदद लिए पूरी की है. जिसके बाद यह घोषणा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है. साथ ही कंपनी के को-फाउंडरDongjin ‘DJ’ Seoने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में कुल तीन सर्जरी की गई हैंऔरजल्दहीऔर भी रोमांचक अपडेट आने वाले हैं.
ये भी पढ़े- बिहार के शख्स की आंख में निकल आया दांत, डॉक्टरों के उड़े होश, कितना दुर्लभ है ये मामला?
अमेरिका से बाहर का विस्तार
न्यूरालिंक ने अब अमेरिका के साथ-साथ कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरबमें भी कदम रख दिए हैं। यह विस्तार दिखाता है कि कंपनी अपनी BrainComputerInterface (BCI) technologyको दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने के लिए कितनीतेजीसे आगे बढ़ रही है.
एलनमस्कऔर लोगों की प्रतिक्रिया
कंपनी के बॉस एलनमसन ने इस काम के लिएटीम की सरहाना की है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरहकीप्रतिक्रियाएंभी आने लगी है. एक यूजर ने पूछा कि क्या न्यूरालिंक “neurologicalvisionloss” का इलाज कर सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा, कनाडा में अल्ट्रासाउंड के लिए दो साल का इंतजार है, शायद अब ब्रेनइम्प्लांट जल्दी मिल जाए.
पहला मानव ट्रायल और मरीज की कहानी
सितंबर 2023 में न्यूरालिंक ने अपना पहला मानव ट्राइलशुरू किया। जनवरी 2024 में 31 साल के नोलैंडआर्बॉघको पहली बार इसका अनुभव हुआ. 2016 में एक कारएक्सीडेंट के बाद वह गर्दन से नीचे तक पैरालाइज्ड हो गए थे. सर्जरी के बाद उन्होंने कहा कि, ये 99 प्रतिशत सही है.
भविष्यमें क्या फायदा हो सकता है
- लकवाग्रस्त (paralysis) मरीजों को दोबारा आत्मनिर्भर बनाना
- न्यूरोलॉजिकल विज़नलॉस (neurological vision loss) जैसी स्थितियों में मदद करना
- ब्रेन-चिप टेक्नोलॉजी को वैश्विक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना
कनाडा में हुई यह पहली सफल सर्जरी दिखाती है कि भविष्य अब दूर नहीं है. Neuralink chip न सिर्फ मेडिकलसाइंस को नई दिशा दे रही है, बल्कि उन मरीजों को उम्मीद भी दे रही है, जिनकी दुनिया अंधकारमय या सीमित हो चुकी है. एलनमस्क और उनकी टीम की यह उपलब्धि आने वाले सालों में दुनिया को नई रोशनी दिखा सकती है.
इसे भी पढ़ें- 6 साल की उम्र में मोटापा और 10 साल की उम्र में डायबिटीज, छोटे-छोटे बच्चों को क्यों हो रहीं लाइफस्टाइल वाली बीमारियां?
