Non Veg Side Effects:जैसे ही किसी प्लेट में लजीजचिकन करी, तंदूरी कबाब यामटनबिरयानीआतीहै, नॉन-वेजप्रेमियोंकीभूखऔरभीबढ़जातीहै.भारतमेंबड़ीसंख्यामेंलोगनॉन-वेजफूडकोस्वाद, ताकतऔरप्रोटीनकेलिएपसंदकरतेहैं.लेकिनक्याआपजानतेहैंकि, रोजानामांसखानाआपकीसेहतपरनकारात्मकअसरडालसकताहै?

डॉ. नवनीतकालराबताते हैं किनॉन-वेज का अत्यधिक सेवन कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. विशेष रूप से तब, जब व्यक्ति हफ्ते के हर दिन इसे खाता हो और फाइबर, हरी सब्जियों और संतुलित आहार की अनदेखी कर रहा हो. आइए जानते हैं रोजाना मांस खाने से किन समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़े- मानसून में नाक भी हो जाती है बीमार, ये 5 समस्याएं सबसे आम

पाचन तंत्र पर असर

मांस को पचने में शरीर को अधिक समय और मेहनत लगती है. जब व्यक्ति रोजाना नॉन-वेज खाता है, तो पाचन तंत्र पर लगातार दबाव बनता है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग

लाल मांस में सैचुरेटेडफैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में बैडकोलेस्ट्रॉलको बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों, हार्टअटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ सकता है.

गुर्दे पर बोझ

नॉन-वेज प्रोटीन का मुख्य स्रोत है, लेकिन जब इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाता है, तो शरीर में यूरिकएसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे किडनी पर असर पड़ता है और समय के साथ किडनी स्टोन या किडनी फेलियर की आशंका भी बन सकती है.

गैस्ट्रिक समस्याएं और एसिडिटी

डेलीनॉन-वेज सेवन से पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है. इससे सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, जो लंबे समय में पेट के अल्सर का कारण भी बन सकती हैं.

कैंसर का खतरा

कुछ रिसर्च बताते हैं कि रेडमीट और प्रोसेस्डमीट का अत्यधिक सेवन आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. खासकर जब मांस को डीपफ्राय या ओवरकुक किया गया हो.

वजन बढ़ना

रोज मांस खाने से कैलोरी और फैट का इनटेक बढ़ जाता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है मोटापा, थकावट और मेटाबॉलिक समस्याएं.

नॉन-वेज अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन हर दिन मांस खाना धीरे-धीरे शरीर में कई बीमारियों को न्योता देता है. इसलिए स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी रखें ध्यान, क्योंकि जब शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा, तो स्वाद का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें: क्या काली ब्रा पहनने से भी हो जाता है कैंसर? डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी है हकीकत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.