नयी दिल्ली: डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने देश में सोफोसबुवीर 400 एमजी और वेलपातासवीर 100 एमजी के निर्धारित डोज के मिश्रण का जेनेरिक संस्करण जारी किया है जो हेपेटाइटिस के इलाज में उपयोगी हो सकता है.

हैदराबाद की डॉ.रेड्डीज लेबोरेटरीज ने एक बयान में कहा कि उसने रेसोफ टोटल नाम से अपना यह जेनेरिक उत्पाद लांच किया है. यह उत्पाद गिलीड के ब्रांड इप्क्लूसा का जेनेरिक संस्करण है.

कंपनी ने कहा कि इस दवा से हेपेटाइटिस सी वायरस के सभी जीनोटाइप में इलाज दर 90 फीसदी से अधिक हासिल हुई.