एक्सप्लोरर

गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

गर्मी के मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होता है. क्योंकि इस मौसम में गर्म हवाएं, लू बच्चों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर डालती हैं.उन्हें 3 बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.

Summer Diseases in Children : जैसे-जैसे गर्मी तेज होती जा रही है, बच्चों की सेहत पर असर पड़ना भी शुरू हो गया है. धूप, पसीना, दूषित पानी और गंदगी, ये सब मिलकर बच्चों को बीमार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. खासतौर पर 3 बीमारियां हैं, जिनका खतरा बच्चों को गर्मियों में सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में पैरेंट्स को सावधान रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं इन बीमारियों और बचने के आसान उपाय...

1. हीट स्ट्रोक (Heat Stroke)

जब बच्चा बहुत देर तक तेज धूप में खेलता है या बाहर जाता है, तो शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है. इससे उसे लू लगने यानी हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है. इससे सिर दर्द, चक्कर, थकान और बेहोशी तक हो सकती है.

कैसे करें बचा

बच्चों को धूप में 10 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न जाने दें.

हल्के, सूती कपड़े पहनाएं और सिर को ढककर रखें.

पानी, नींबू शरबत या ग्लूकोज जैसे तरल जरूर पिलाएं.

2. डायरिया या पेट संक्रमण

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. इसके अलावा सड़क किनारे मिलने वाले गोलगप्पे, आइसक्रीम या खुले पानी से पेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. जब बच्चों को ये चीजें खाने को दी जाती हैं तो उन्हें डायरिया और पेट इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. यह कई बार गंभीर भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: पॉपकॉर्न लंग से लेकर पॉपकॉन ब्रेन तक, जानें क्या हैं ये अजीब बीमारियां

बच्चों को कैसे बचाएं

बच्चों को हमेशा घर का ताज़ा और साफ खाना दें.

बाहर का पानी या खुले में बर्फ से बनी चीजें बिल्कुल न दें.

हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाने से पहले और वॉशरूम के बाद.

3.  टाइफाइड (Typhoid)

गर्मियों में बच्चों को टाइफाइड का खतरा बढ़ जाता है. इस मौसम में दूषित पानी और बासी खाने की वजह से बैक्टीरिया का संक्रमण होता है. जिससे टाइफाइड होता है.  इस बीमारी में बुखार, सिरदर्द और पेट में दर्द शामिल हैं. अगर किसी बच्चे में 3 दिन से ज्यादा ये लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह लें.

बच्चों को बचाने के लिए क्या करें

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखें, उन्हें पानी पिलाएं.

घर के खाने और साफ-सफाई का सही तरह खास ध्यान रखें.

बासी खाना और गंदा पानी पीने को न दें.

थकावट, तेज बुखार, चक्कर या उल्टी जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

Budget 2026-27: Mining Policy से बदलेगा India का Manufacturing Game? | Paisa Live
7 करोड़ की ज़मीन बनी 203 करोड़ | Amitabh Bachchan की Property Deal ने सबको चौंकाया | Paisa Live
Puducherry में बीच सड़क धू-धूकर जली बस, आग लगते ही मचा हड़कंप | Delhi Weather | Breaking
KGMU Dharmantaran Case : काजी ने किया खेल अब तलाश में जुटी पुलिस, मेडिकल कॉलेज ने जारी किया नोटिस
Share Market में भूचाल | 2800 अंक टूटा Sensex, Investors क्यों डर गए? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
Health Gadgets: 2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
Embed widget