✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Pneumonia Symptoms: क्या एक फेफड़े से भी जिंदा रह सकता है इंसान, जानें भयंकर निमोनिया में कैसे बचाई जाती है जान?

कविता गाडरी   |  30 Apr 2026 09:29 PM (IST)

Pneumonia Symptoms: निमोनिया फेफड़ों का इंफेक्शन है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है. इसमें फेफड़ों की वायु थैलियों में म्यूकस भर जाता है. जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है.

Pneumonia Symptoms: क्या एक फेफड़े से भी जिंदा रह सकता है इंसान, जानें भयंकर निमोनिया में कैसे बचाई जाती है जान?

निमोनिया का इलाज क्या है?

Pneumonia Symptoms: हमारे देश में निमोनिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है. लेकिन इसके बारे में जागरूकता अभी भी काफी कम है. यह फेफड़ों से जुड़ा एक ऐसा संक्रमण है जो समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है. खास बात यह है कि कई मामलों में यह बीमारी इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीज का एक फेफड़ा तक निकलना पड़ जाता है. ऐसे में अक्सर लोगों के सवाल आते हैं कि क्या एक फेफड़ों के सारे भी इंसान जिंदा रह सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या इंसान एक फेफड़ों के सहारे भी जिंदा रह सकता है और भयंकर निमोनिया में जान कैसे बचाई जाती है?

क्या होता है निमोनिया और क्यों है खतरनाक?

निमोनिया फेफड़ों का इंफेक्शन है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है. इसमें फेफड़ों की वायु थैलियों में म्यूकस भर जाता है. जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है. इसकी सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, सीने में दर्द, कमजोरी और सांस फूलना शामिल है. बच्चे, बुजुर्ग, स्मोकिंग करने वाले, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और पुरानी बीमारियों से जुड़े मरीज इसके ज्यादा खतरे में रहते हैं ‌

कैसे होती है निमोनिया की पहचान और इलाज?

डॉक्टर आमतौर पर जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर एक्स-रे या ब्लड टेस्ट के जरिए निमोनिया की पुष्टि करते हैं. इस बीमारी की वजह के अनुसार एंटीबायोटिक, एंटीवायरस या दूसरी दवाएं दी जाती है. गंभीर मामलों में ऑक्सीजन सपोर्ट या हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत भी पड़ती है. वहीं कुछ मामलों में निमोनिया या अन्य गंभीर इन्फेक्शन फेफड़ों को इतना नुकसान पहुंचा देते हैं कि उन्हें बचाना संभव नहीं होता है. ऐसे में न्यूमोनेक्टॉमी नाम की सर्जरी के जरिए पूरा फेफड़ा निकालना पड़ सकता है. यह स्थिति आमतौर पर खतरनाक इन्फेक्शन, टीबी, फंगल इन्फेक्शन या कैंसर जैसी बीमारियों में सामने आती है.

ये भी पढ़ें-AIIMS Delhi New Director: कौन हैं डॉ. निखिल टंडन, बनाए गए Delhi AIIMS के डायरेक्टर; जानें इनके बारे में

क्या एक फेफड़ों के सहारे भी जिंदा रह सकता है इंसान?

एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में अडॉप्शन की क्षमता होती है. अगर एक फेफड़ा निकाल दिया जाए तो दूसरा फेफड़ा धीरे-धीरे ज्यादा काम करने लगता है और शरीर की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेता है. ऐसे मरीज समय के साथ अपनी क्षमता का बड़ा हिस्सा वापस पा लेते हैं और रोजमर्रा का जीवन जी सकते हैं. हालांकि उन्हें भारी फिजिकल एक्टिविटी करने में दिक्कत हो सकती है और सांस जल्दी फूल सकती है, लेकिन सही देखभाल के साथ नॉर्मल जीवन भी संभव है.

ये भी पढ़ें: Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Published at: 30 Apr 2026 03:27 PM (IST)
Tags:lung infectionPneumonia Treatmentpneumonia symptomsliving with one lung
  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • Pneumonia Symptoms: क्या एक फेफड़े से भी जिंदा रह सकता है इंसान, जानें भयंकर निमोनिया में कैसे बचाई जाती है जान?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.