ऐसा ब्रेकफास्ट लेंगे तो कम हो सकता है वजन!
ABP News Bureau | 10 Mar 2017 08:57 AM (IST)

नई दिल्ली: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है लेकिन अमूमन लोग या तो ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं या फिर अनहेल्थी फूड खाते है, जिससे वो जल्दी वेट गेन कर लेते है. तो चलिए हम आपको बाताते हैं ऐसे ही कुछ ब्रेकफास्ट आईडियाज़ जो करेगा वेट लॉस में मदद. ये चीजें खाईं जाती हैं ब्रेकफास्ट में- आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकफास्ट में लोग कॉफी, सैंडविच, टोस्ट, पेनकेक्स, पिज़्ज़ा, बर्गर ही खाते हैं. इनमें से अधिकत्तर चीजें अनहेल्थी होती हैं या फिर वेट गेन करती हैं. तो चलिए जानें क्या खाएं ब्रेकफास्ट में. ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें- ब्रेकफास्ट में आपको ओट्स, 2 स्लाइस होल ग्रेन टोस्ट, 2 सफेद अंडे , 1/2 कप बेरीज़, 1 होल ग्रेन ऑफ़ इंग्लिश मफिन और 1 केला ही खाना चाहिए. ये डाइट अपको वेट लॉस करने में मदद करेगी. क्या नहीं खाना चाहिए- ब्रेकफास्ट में आपको दही, सॉसेज, फ्रूट जूस, ब्लूबेरी मफिन और स्मूथी जैसी चीजों को एवॉइड करना चाहिए. ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं ये चीजें भी- अपने ब्रेकफास्ट को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप ग्राउंड फ्लेक्स सीड्स, चिया सीड्स, वीट जर्म, जामुन को भी एड कर सकते है. तो ये थे कुछ आइडियाज जो बना सकते है अपके नाश्ते को हेल्दी.