नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहा है, जैसे सांस लेने में कठिनाई और हृदय संबंधी बीमारियां शामिल हैं. साथ ही यह आंखों को भी प्रभावित कर रहा है, जो काफी खतरनाक है. जैसे-जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, कई लोगों में आंखें की एलर्जी, जलन, खुजली और गले में खराश, दृष्टि के हल्के धुंधलापन आदि जैसी समस्याओं का अनुभव होता है.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को मास्क पहने की सलाह दी जा रही है. हम आपको बढ़ते प्रदूषण से होने वाली आंखों की समस्या से निजात पाने के कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं.
आंखों को ठीक से धोएं
आंखों में जलन से राहत पाने के लिए यह एक सदियों पुराना उपाय है. अगर आपकी आंखें कुछ समय बाहर गुजराने के बाद लाल हो जाती हैं और उसमें जलन मसहूस होती है तो ऐसे में अपनी आंखों को ठीक से धोएं. आप पानी में गुलाब जल का भी प्रयोग कर सकते हैं. यह स्मॉग और वायु प्रदूषण के कारण होने वाली आंखों की एलर्जी को कम करने के लिए आप दिन में कई बार कर सकते हैं.
आई मेकअप के इस्तेमाल से बचें
स्मॉग और वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन से बचने का एक सरल उपाय मेकअप से बचना है. काला, आईलाइनर, आई शैडो से दूर रहें. घर आने के बाद अपने हाथ, चेहरे और पैरों को धोएं. आंखों में जलन को कम करने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें.
फोन और कंप्यूटर का प्रयोग कम करें
इस समय बढ़ता वायु प्रदूषण पहले से ही आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है ऐसे में आपका कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर जरूरत से अधिक समय बिताना ठीक नहीं है. ऑफिस में काम करते समय आप 8 से 10 घंटे के अलावा लगातार मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहते हैं, तो यह आपकी आंखों के लिए सही नहीं है.
आंखों में जलन, खुजली और तमाम लक्षणों को कम करने के लिए अपनी आंखों को आराम दें. अपनी स्क्रीन का समय कम करने से आंखों को फायदा होगा.
सर्दियों में बढ़ जाती है अस्थमा मरीजों की परेशानी, जानिए ये उपाय
