इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में 24 साल के एक व्यक्ति के स्वाइन फ्लू से मर जाने के साथ ही इस साल शहर में अब तक 34 लोगों की इस बीमारी कारण मौत हो गयी.

समेकित रोग सर्वेक्षण कार्यक्रम की जिला प्रभारी आशा पंडित ने बताया कि पड़ोसी देवास जिले का रहने वाला यह व्यक्ति जांच में एच 1एन1 पोजिटिव पाया गया. इंदौर के एमवाई अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.

पंडित ने कहा कि इस साल 109 लोग परीक्षण में एच1एन1 पोजिटिव पाये गये. उनमें 34 मरीजों की मौत हो गयी. जिन लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है उनमें 20 इंदौर के थे और बाकी अन्य जिलों के.