लंदन: क्या आप हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित हैं? तो 30 मिनट के लिए सॉना बाथ ले लें, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर के लेवल को घटाने में मदद करता है.
रिसर्च के नतीजे- एक शोध से पता चला कि सॉना बाथ के तुरंत 30 मिनट बाद प्रतिभागियों का सिस्टोलिक ब्लडप्रेशर (उपरी संख्या)137 एमएमएचजी से घटकर 130 एमएमएचजी पर आ गई और उनका डायस्टोलिक (नीचे की संख्या) 82 एमएमएचजी से घटकर 75 एमएमएचजी पर आ गई.
यहां तक कि सॉना बाथ के 30 मिनट बाद भी सिस्टोलिक ब्लडप्रेशर कम बना रहा.
यूनिवर्सिटी ऑफ इस्टर्न फिनलैंड के प्रोफेसर और अध्ययन में पाया गया कि आधे घंटे की सॉना स्नान से आर्टरीहार्डनेस और ब्लडप्रेशर पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है.
क्या कहती हैं पहले की रिसर्च- पहले के अध्ययन भी यह बताते हैं कि लगातार सॉना बाथ करने से कोरोनरी बीमारियों और हृदय की धड़कन रुकने से होनेवाली एकाएक मृत्यु, हाई ब्लडप्रेशर, अलजाइमर्स रोग और पागलपन का जोखिम घट जाता है.
नया अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है.
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
