आजकल ब्लश का इस्तेमाल बहुत आम बात हो गई है. हर कोई हर दिन ब्लश लगाकर बाहर आता जाता है. ऐसे में ब्लश से चेहरे की स्किन खराब होने का डर रहता है. अगर आपको ब्लश इस्तेमाल करना है तो होममेड ब्‍लश इस्तेमाल करिए. इसके इस्‍तेमाल से न स‍िर्फ आपके गाल गुलाबी हो जायेंगे बल्‍क‍ि ये आपकी स्‍किन को हेल्‍दी बनाने में भी मदद करेगा. सर्दी के द‍िनों में त्‍वचा रूखी हो जाती है ऐसे में जब आप रूखी त्‍वचा पर मेकअप करते हैं तो वो स्‍किन के अंदर जाने के बजाय बाहर च‍िपक जाता है. इससे आपका मेकअप फेक लगने लगता है यही समस्‍या ब्‍लश के साथ भी आती है. अगर आप रूखी त्‍वचा पर ब्‍लश लगाती हैं तो न‍िशान पड़ जाते हैं और गाल नैचुरल प‍िंक या रेड नहीं लगते तो ऐसे में आप घर का बना नेचुरल ब्लश लगाइये.

टमाटर-टमाटर भी गालों पर नैचुरल ब्‍लश का काम करता है. टमाटर के टुकड़े को काटकर अपने गालों पर लगायें कुछ द‍िनों बाद आपको अपने गालों पर नैचुरल प‍िंक कलर नजर आने लगेगा टमाटर में व‍िटाम‍िन ए, सी की भरपूर मात्रा होती है ज‍िससे गाल गुलाबी बन जाते हैं.

कच्चा दूध-आप रोज सुबह उठकर गालों पर कच्‍चे दूध से माल‍िश करें इसका इंस्‍टेंट असर आपको देखने को म‍िलेगा इससे गालों पर नैचुरल प‍िंक ग्‍लो आयेगा और गाल टाइट हो जायेंगें.

नींबू-गंदगी जमने से भी आपके गालों का रंग चला जाता है नैचुरल गुलाबी रंग पाने के ल‍िये नींबू के रस में रुई को डुबोकर चेहरे पर लगायें इससे चेहरे की गंदगी म‍िटेगी और गालों पर गुलाबी रंग लौटने लगेगा.

खीरा-गर्मियों में खाये जाने वाला खीरा भी नैचुरल ब्‍लश का काम करता है रोज खीरे को अपने गालों पर लगाने से गाल गुलाबी द‍िखने लगते हैं.

चीनी-अगर आप अपने गालों को नैचुरल तरीके से गुलाबी बनाना चाहते हैं तो आप गालों को गीला करें और 2 से 3 मिनट तक गालों पर चीनी से मसाज करें और गालों को धो लें. ये प्रक्रिया 1 हफ्ते तक करने से गालों पर नैचुरल प‍िंक कलर आने लगता है.

विनेगर-व‍िनेगर को कॉटन की मदद से गाल पर लगा लें. कुछ देर सूखने का इंतजार करें. सूख जाने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. व‍िनेगर स्‍किन कलर को न‍िखारता है. गालों पर ये ब्‍लश एड करने का काम करेगा.

नेचुरल ब्लश लगाने के फायदे-

घर पर बने ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स हर मायने में बाज़ार में म‍िलने  वाले प्रोडक्‍ट्स के मुकाबले अच्‍छे होते हैं. ब्‍लश की बात करें तो ये एक महंगा ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट है अच्‍छी कंपनी का ब्‍लश भी 300 से कम में नहीं म‍िलता. वहीं दूसरी ओर नैचुरल ब्‍लश की कीमत 10 रूपये से भी कम होती है.

ब्‍लश को लॉन्‍ग लास्‍ट‍िंग बनाने के ल‍िये कंपनी उसमें कई तरह के कैम‍िकल डालती है जो क‍ि आपकी त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बचने के ल‍िये होममेड ब्‍लश का ही इस्‍तेमाल करें.

मार्केट में म‍िलने वाले ब्‍लश को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के ल‍िये उसमें कॉस्‍मेट‍िक प्र‍िज़रवेट‍िव डाले जाते हैं जो क‍ि आपकी स्‍किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. घर पर बने ब्‍लश से आपकी स्‍किन हेल्‍दी रहती है इसे आप लंबे समय तक स्‍टोर भी कर सकते हैं.

घर में बने ब्‍लश आपके गालों को गुलाबी रंग देने के साथ-साथ आपके गालों को भी हेल्‍दी रखते हैं.

ये भी पढ़ें-अपनी नाक के रूखेपन को करें दूर, इन उपाए का करें इस्तेमाल

गले में है खराश तो अपनाएं ये तरीके, मिलेगा आराम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.