दांत हमारे शरीर का बहुत अहम हिस्सा होते हैं. सुबह जल्दबाजी में ब्रश करना हो या डेंटिस्ट से सलाह न लेना हो इन सभी करने की वजह से परेशानियां होती हैं. हमें ध्यान रखना चाहिए कि दांतों का खास ख्याल रखें क्योंकि अगर इससे हम चूक जाते हैं तो हमें कैविटी के साथ-साथ कई अलग परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हम जो भी खाते हैं या पीते हैं, वह सीधा हमारे दांतो से होकर ही गुजरता है. ऐसे में दातों की सेहत पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण होता है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने दातों का ख्याल रख सकते हैं.
ऑयल पुलिंग- सभी लोग मुंह में पानी लेकर कुल्ला तो करते हैं. साथ ही आपको यह भी अपना सकते हैं कि आप मुंह में तेल डालने और थोड़ी देर तक उसे रखें और उसके बाद कुल्ला कर ले. ऐसे मसूड़ों के साथ-साथ दातों के अंदर के माइक्रोब्स बाहर निकल आते हैं. साथ ही यह मुंह की एक्सरसाइज भी करवा देता है और अच्छी तरह साफ भी कर देता है. ऐसा करने के लिए आप सरसों का तेल, तिल का तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप 15 से 20 मिनट तक इस तेल को अपने मुंह में रखें और फिर धूप में फिर नॉर्मल तरीके से मुंह को साफ कर ले.
नीम या बबूल की दातुन- पुराने जमाने से ही लोग अपने दांतों को नीम या फिर बबूल की दातुन से साफ करते थे. इसको करने का एक बड़ा कारण भी है. यह अब एंटीमाइक्रोबॉयल होते हैं जिन्हें चबाने से इनके अंदर के एंटीबैक्टीरियल एजेंट बाहर आ जाते हैं जो कि और हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. अगर आप चाहें तो इसे आप नीम या फिर बबूल के दातुन से अपने दांतो को साफ कर सकते हैं.
माउथवॉश- मुंह की सफाई माउथवॉश के बिना पूरी नहीं होती. ऐसे में आयुर्वेद के त्रिफला और यष्टिमधु ध्यानी मुलेठी को बहुत अच्छा माउथ रेंजर बताया जाता है. यह हर्बल माउथ रिंस आपके दांतों को ही नहीं बल्कि मसूड़ों को भी अच्छे से साफ कर देता है और यह ओरल हाइजीन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है.
दो बार ब्रश- अपने दांतों को साफ रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप दिन में कम से कम 2 बार ब्रश जरूर करें. दिन भर हम जो भी खाते हैं, उनमें से काफी कुछ दांतों में रह जाता है. इसे रात भर रहने देना सही बिल्कुल भी नहीं है. वैसे तो हर बार स्थिति आइटम जैसे चॉकलेट आदि खाने के बाद आपको दांतों में ब्रश जरूर करना चाहिए. लेकिन अगर आप वह सब नहीं कर रहे हैं तो कम से कम सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले दांतों को ब्रश से साफ जरूर करें.
ये भी पढ़ें-वेजटेरियंस लोग खाएं ये फ्रूट्स, नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी
इस तरह दुल्हन करे शादी से पहले अपनी स्किन की देखभाल, चेहरे पर आएगा ग्लो
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
