लॉस एंजेलिसः मॉडल हैली बाल्डिवन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने खून से बना फेस क्रीम लगाती हैं. 20 वर्षीय हैली बाल्डिवन एक स्किन स्पेशलिस्ट से मिलीं, जिसने उनके हाथ से उनका खून लेकर उसमें अन्य उत्पाद मिलाने से पहले एक विशेष मशीन के द्वारा उसे फिल्टर किया. बाल्डविन ने लुक मैगजीन को बताया कि मैं अपनी स्किन स्पेशलिस्ट, की ओर से दी गई लोशन का इस्तेमाल करती हूं, जिसने लोशन बनाने के लिए मेरा खून लिया था. उन्होंने बताया कि एक मशीन में उनके ब्लड सेल्स को अलग कर उनके लिए क्रीम तैयार की गई, वह इसे अनोखा मानती हैं. उनका कहना है कि वह अपनी त्वचा की अच्छी तरह देखभाल करती हैं, इसलिए मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी समस्या का उन्हें बहुत कम सामना करना पड़ता है.
विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
हैरतअंगेज! अपने खून से बना फेस क्रीम लगाती है ये मॉडल
एजेंसी | 16 May 2017 10:30 AM (IST)
