गर्मियों में फ्रूट्स खाने का सबसे ज्यादा मन करता है. ऐसे में आप तरह-तरह से फल खा सकते हैं. आप फ्रूट चाट बना सकते हैं. आप फ्रूट क्रीम खा सकते हैं. खाने में आप फ्रूट रायता खा सकते हैं. इसके अलावा स्वीट डिश में फ्रूट कस्टर्ड बनाकर खा सकते हैं. ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. घर में अचानक मेहमान आ रहे हैं और आपको कुछ स्वीट बनाने का समझ नहीं आ रहा है तो आप आसानी से फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं. ये एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. आप इसे किसी खास अवसर या अपने रोज के खाने में बनाकर खा सकते हैं. जानिए फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी.

फ्रूट कस्टर्ड के लिए आवश्यक सामग्री 

  • 200 ग्राम- अंगूर 
  • 1 बड़ा अनार
  • 1 बड़ा पका आम
  • 1 मीडियम सेब
  • 200 ग्राम फ्रेश क्रीम
  • 150 ग्राम चीनी
  • 1/4 कप वनीला कस्टर्ड 
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी  

  • फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें.
  • दूध में से 3/4 कप ठंडा दूध बचा लें और इस दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह से घोल लें. ध्यान रहे गुठलियां न पड़ें.
  • जब दूध थोड़ी देर उबल जाए तो इसमें कस्टर्ड वाला घोल डाल दें. 
  • अब दूध को चमचे से लगातार चलाते रहें और कस्टर्ड घोल को अच्छी तरह से मिक्स करते रहें.
  • इसमें चीनी भी डाल दें और कस्टर्ड और दूध को 7-8 मिनिट और पकाएं. 
  • कस्टर्ड में डालने के लिए क्रीम को व्हिप कर लें. 
  • अब सभी फलों को छीलकर बारीक काट लें. अनार को छील कर दाने निकाल लें और अंगूर को दो टुकड़ों में काल लें. 
  • जब कस्टर्ड पक जाए तो गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दें.
  • अब तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे तक फ्रिज में रख दें. ठंडा होने पर इसे सर्व करें.
  • ठंडा-ठंडा कस्टर्ड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. आपके घर आए मेहमान इसे खाकर खुश हो जाएंगे.
  • बच्चों को फ्रूट्स खिलाने का ये अच्छा तरीका है. फ्रूट कस्टर्ड बच्चों को भी पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: गर्मी में अपने बोरिंग लंच को बनाएं स्पेशल, खाने में बनाएं मिक्स फ्रूट रायता