एक्सप्लोरर

Zucchini Paratha Recipe: सेहत से भरपूर सब्जी है 'जुकिनी', इसका पराठा बनाकर खाएंगे तो फिर कोई दूसरा पराठा पंसद नहीं आएगा, यहां देखें रेसिपी

Zucchini Health Benefits: क्या आपने कभी जुकिनी के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस स्पेशल सब्जी के बारे में बताएंगे, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है. 

Zucchini Paratha Recipe: बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है. जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो कई बीमारियां लगना शुरू हो जाती हैं. पोषक तत्वों का सबसे बड़ा और अच्छा सोर्स हरी सब्जियां होती हैं, जैसे- मेथी, साग, पालक, ककड़ी आदि जैसी कुछ सब्जियां. इन सब्जियों से आप भरपूर पोषण हासिल कर सकते हैं. वैसे तो आजकल ब्रोकली, अजमोद जैसी सब्जियों ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है. लेकिन क्या आपने कभी जुकिनी के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस स्पेशल सब्जी के बारे में बताएंगे, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है. 

जुकिनी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद?

जुकिनी ग्रीष्मकालीन सब्जी है, जिसका संबंध ककड़ी और कद्दू जैसी प्रजाति से है. इस सब्जी की खासियत यह है कि ये कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जिससे शरीर की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं. जुकिनी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. 

सिर्फ इतना ही नहीं, इस सब्जी में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन A और विटामिन C भी अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं. विटामिन A की मौजूदगी की वजह से इस सब्जी को आंखों की हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है. इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. साथ ही साथ फाइबर की मौजूदगी भी एक वजह है जो इस सब्जी को सेहत के लिए फायदेमंद बनाती है.

कैसे बनाएं जुकिनी का पराठा?

आप अपने खाने में इस सब्जी को अलग-अलग तरह से शामिल कर सकते हैं. आप जुकिनी का पराठा भी बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी कुछ इस प्रकार है:-

जुकिनी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक जुकिनी और एक गाजर को अच्छे से कद्दूकस कर लें. फिर कद्दूकस की हुई जुकिनी पर हल्का सा नमक डाल दें और कुछ मिनटों के लिए इसे अलग रख दें. कुछ समय के बाद जुकिनी को निचोड़ लें और सारा पानी निकालकर बाहर कर दें. फिर एक बड़ा कटोरा लें और इसमें आधा कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा लें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च,  अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, जुकिनी, गाजर और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आंटे जैसा गूंद लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें. अब इसके गोले बनाकर बेलें और गरम तवे पर डालें और फिर घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें. अब आपका गरमा गरम जुकिनी का पराठा तैयार है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये सब्जी, एक झटके में कम हो सकता है 'शुगर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
'31 मई से पहले-पहले...', नहीं चली हिमाचल प्रदेश सरकार की कोई दलील, पंचायतीराज चुनाव पर SC ने दिया सख्त आदेश
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
Kiss Day 2026: क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
Embed widget