Makhni Pasta Recipe: स्नैक में झटपट कोई जायकेदार डिश बनाना चाहते हैं, तो मखनी पास्ता की ये रेसिपी ट्राई करें. इसका स्वाद और फ्लेवर रेगुलर पास्ता से बिल्कुल अलग और कमाल का होगा. जानिए इसे बनाने का तरीका-
सामग्री
ग्रेवी बनाने के लिए-1 टेबलस्पून बटर1 प्याज कटा हुआ2 बड़े टमाटर कटे हुए1 छोटा टुकड़ा अदरक4 लहसुन1/2 टीस्पून देगी मिर्च5 काजूस्वादानुसार नमक
पास्ता बनाने के लिए2 कप पास्ता उबले हुए2 टेबलस्पून बटर1 टीस्पून कसूरी मेथी1 टेबलस्पून धनिया पत्ती फ्रेश क्रीमस्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
मखनी पास्ता के लिए सबसे पहले मखनी सॉस बनाएं. इसके लिए टमाटर को एक कुकर में डालें. इसमें काजू, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, दो से तीन इलायची, लहसुन और देगी मिर्च पाउडर डालकर थोड़े से पानी के साथ पकाएं.दो से तीन सीटी आने दें. जब टमाटर पक जाएं तो इसे ब्लेंड करें और ब्लेंड करने के बाद एक बाउल में छान लें. इससे छिलका और टमाटर के बीज अलग हो जाएंगे.अब एक पैन को गर्म करें. इसमें बटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें.अब इसमें मखनी सॉस को डाल दें. सॉस में एक उबाल आने दें और इसे हल्की आंच पर थोड़ा सा पकाएं.
पास्ता बनाने के लिए
उबले हुए पानी में पास्ता और नमक डालें. इसे 7 से 8 मिनट तक उबाल लें.उबालने के बाद पास्ता को एक बाउल में छानें और इसे सॉस में अच्छे से मिला लें.इसमें चुटकी भर कसूरी मेथी, धनिया पत्ती और फ्रेश क्रीम मिलाएं.मखनी सॉस पास्ता तैयार है. इसे गर्मागर्म सर्व करें.
