एक्सप्लोरर

Mother's Day 2023: अपने हाथों से रसमलाई बनाकर मां को करें सरप्राइज...जश्न का मज़ा हो जाएगा दोगुना

बजार की रसमलाई तो खूब खाई होगी, क्यों ना आज मदर्स डे के मौके पर घऱ में ही रसमलाई बना कर मां को सरप्राइज किया जाए...आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

Rasmalai Recipe: 14 मई यानी कि आज के दिन मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. अगर आप इस मदर्स डे अपने मां को कुछ मीठा बना कर खिलाना चाहते हैं तो घर पर ही आप रसमलाई की रेसिपी ट्राई कीजिए. ये स्वीट डिश का स्वाद मुंह में जाते ही घुल जाएगा, रसमलाई से जश्न का मजा दोगुना हो जाएगा. अगर आपने कभी रसमलाई नहीं बनाई है तो हमारी बताई गई रेसिपी की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते.इसे बनाना काफी आसान है.तो देर किस बात की आइए जानते हैं रसमलाई बनाने की रेसिपी.

छेना बनाने की सामग्री

  • दूध 2 लीटर
  • चीनी डेढ़ कप
  • इलायची तीन से चार
  • विनेगर 2 टेबल स्पून
  •  पानी 6 से 7 कप

रबड़ी बनाने की सामग्री

  • दूध 1 लीटर
  • चीनी आधा कप
  • इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
  • केसर के धागे एक चुटकी
  • ड्राइफ्रूट्स कटे हुए 2 टेबलस्पून

रसमलाई बनाने की विधि

  • रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना बनाना होगा.
  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध को बर्तन में डालकर उबाल लें.
  • इसमें 2 टेबलस्पून विनेगर डाल कर अच्छे से मिला लें.
  • कुछ देर बाद दूध फटने लगेगा दूध को तब तक चलाते रहें जब तक कि दूध से पानी पूरी तरह से अलग ना हो जाए.
  • इसके बाद एक सूती कपड़े के ऊपर इसे डालकर पानी अलग कर दें.
  • अब कपड़े को अच्छे से निचोड़ कर आधा घंटा के लिए किसी ऊंची जगह पर लटका दें जिससे छेना में बचा हुआ पानी निकल जाएगा.
  • इसके बाद तैयार छेना को हाथों से थोड़ा सा मसलें और एक बर्तन में डालकर उसे गूंथ लें.
  • अब तैयार छेना के छोटे-छोटे टुकड़े बना लें, आप चाहे तो इसे बॉल का आकार या फिर इसे दबाकर चपटा कर लें.
  • इस तरह सारे छेने तैयार करके एक कपड़े से ढक कर अलग रख दें.
  • अब एक पैन में चीनी इलायची और 7 से 8 कप पानी डालकर गर्म करें.
  • सिरप तैयार होने के बाद इसमें सबसे पहले तैयार छेना डाल दें.
  • इन्हें सिरप के साथ तब तक उबालें जब तक कि इनका आकार लगभग दोगुना ना हो जाए.
  • ऐसा होने के बाद गैस बंद कर दें और बर्तन को ढक कर अलग रख दें.
  • अब रबड़ी बनाने की तैयारी करें और सबसे पहले कड़ाही में 1 लीटर दूध डालकर गर्म करें.
  • इसमें केसर धागे मिला कर दूध को चलाते हुए उबाल लीजिए.
  • दूध को तब तक पकाना है जब तक कि गाढ़ा ना हो जाए.
  • इसके बाद दूध में आधा कप चीनी डालकर मिक्स कीजिए. ध्यान रहे कि दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो जाए.
  • अब दूध में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए.
  • रसमलाई की रबड़ी तैयार है. अब चाशनी में डूबी रसमलाई को हल्का सा निचोड़े और एक ट्रे में रखते जाए.
  • इसके बाद इनके ऊपर तैयार की गई रबड़ी को डालकर फैलाएं.
  • रसमलाई को कम से कम 4 घंटे के लिए अलग रख दीजिए, जिससे रसमलाई में रबड़ी का फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
  • इसके बाद कुछ देर फ्रिज में से ठंडा करने के लिए रख दीजिए.
  • तैयार है आप की रसमलाई, इससे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से इस पर ड्राई फ्रूट डालकर परोसें.
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Protein Rich Dahi Paratha Recipe : प्रोटीन रिच दही पराठा के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं हेल्दी, यहां जाने रेसिपी
प्रोटीन रिच दही पराठा के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं हेल्दी, यहां जाने रेसिपी
Microwave Food Safety Tips : माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना
माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना
Cooking Without Oil: क्या बिना तेल के भी बन सकता है खाना? पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील
क्या बिना तेल के भी बन सकता है खाना? पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील
Pasta Cooking Tips: रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

वीडियोज

Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
Noida में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
नोएडा में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Embed widget