Aloo Schezwan Sandwich: चटपटा खाने के शौकीन लोगों को ये टेस्टी और बिलकुल डिफ्रेंट स्टाइल में तैयार आलू शेजवान की सैंडविच(Aloo Schezwan Sandwich) बिलकुल पसंद आने वाली है. जी हां, आज हम आपको आलू की एक ही तरह की बोरिंग सैंडविच से हटकर नई रेसिपी तैयार करने के बारे में बताएंगे. इसमें आलू तो रहेगा पर एक नए ट्विस्ट के साथ. आप इसे शाम या सुबह के नाश्ते में तो खा ही सकते हैं साथ ही बच्चों को लंच बॉक्स में पैक कर के भी दे सकते हैं. आइए जानते हैं आलू शेजवान सैंडविच की रेसिपी (Recipe).
आलू शेजवान सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्रीआलू उबले हुए प्याज बारीक कटी हुईशिमला मिर्च बारीक कटी हुईस्वीट कॉर्न उबले हुए हरा धनिया बारीक कटा हुआमेयोनीजशेजवान सॉसनमककाली मिर्च का पाउडरलाल मिर्च का पाउडरचाट मसाला पाव भाजी मसाला
आलू शेजवान सैंडविच बनाने की विधिआलू शेजवान सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, कटी हुई हरी धनिया की पत्ती, मेयोनीज और शेजवान सॉस डालें. इन सभ्सी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मिलाएं.
अब ब्रेड स्लाइस लें और उसमें बटर लगाएं और आलू के तैयार मिश्रण को ब्रेड पर स्प्रेड करें और दूसरे ब्रेड से इसे कवर करें. अब टोस्टर में बटर लगाकर इसे ग्रील करें. जब यह अच्छे से दोनों साइड से सीक जाएं तो इसे काट कर गरमागरम सॉस या चटनी के साथ सर्व करें. आपके पास टोस्टर नहीं है तो तवे पर भी घी लगाकर इसे सेंक सकते हैं. साथ ही आप अपने पसंद की ब्रेड के साथ भी इस सैंडविच को तैयार कर सकते हैं. वहीं बच्चों को लंच में देने के लिए सैंडविच में कम मिर्च का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें:Actors Eat For Breakfast: जानें अपने फेवरेट सेलेब्स का मॉर्निंग ब्रेकफास्ट रूटीन
