Lauki Kofta: अगर आप लौकी की सिंपल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं तो लौकी कोफ्ते की ये आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी या लौकी चने की दाल वाली सब्जी खाते हैं, लेकिन ये रेसिपी उससे बिल्कुल अलग होगी. अगर आपको आमतौर पर बनने वाली सब्जी का स्वाद फीका लगता है तो इस स्पाइसी और मजेदार रेसिपी को जरूर ट्राई करें. 

ये चीजें होंगी जरूरी

कोफ्ते के लिए

लौकी- 250 ग्रामबेसन-1 कपजीरा-आधा छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर-आधा छोटा चम्मचनमक-आधा छोटा चम्मचतेल- कोफ्ते फ्राई करने के लिए

कोफ्ते की ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

प्याज-1 बड़ा बारीक कटा हुआ टमाटर-2हरी मिर्च- 2 कटी हुईअदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मचहरी इलायची- 2 कुटी हुईतेजपत्ता-1लौंग-2 कुटी हुईदालचीनी- आधा इंच टुकड़ालाल मिर्च या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मचहल्दी पाउडर- आधा चम्मचधनिया पाउडर-1 छोटा चम्मचगरम मसाला पाउडर-आधार चम्मचजीरा पाउडर-आधा चम्मचहींग-1 चुटकीजीरा- एक चौथाई चम्मचदही-एक चौथाई कपनमक-स्वादानुसारकाजू का पेस्ट- दो चम्मचहरा धनिया गार्निश के लिए

बनाने का तरीका 

सबसे पहले लौकी को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें. ​कद्दूकस की हुई लौकी से सारा पानी निचोड़कर इसे अलग कर लें.  इस पानी को अलग करके रख लें. इसका इस्तेमाल ग्रेवी के लिए करें.

कद्दूकस की हुई लौकी को एक मिक्सिंग बाउल में लेकर इसमें बेसन, जीरा, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं. जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा पानी मिला लें जिससे लौकी और बेसन अच्छे से बंध जाएं.

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. लौकी और बेसन के छोटे-छोटे बॉल बनाकर जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें डालकर फ्राई करें. इसे मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें. इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर अलग रख लें.

कोफ्ते की ग्रेवी तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें थोड़ा सा जीरा, हींग, हरी मिर्च, दाल चीनी का टुकड़ा, कूटी हुई लौंग, इलायची, और तेजपत्ता डालकर भून लें. 

खड़े मसाले जब भून जाएं तब इसमें बारीक कटी हुई प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर का पेस्ट और नमक डालें और इसे 3 से चार मिनट तक पकने दें.

जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और जीरा पाउडर मिलाकर भूनें. कुछ देर भूनने के बाद इसमें दही मिलाएं और इसे दो मिनट तक हल्की आंच पर पकनें दें. 

जब दही मसालों में अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें लौकी का पानी डाल दें. इसमें काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं. 

इसे 5 से 10 मिनट तक ढककर पकाएं. ग्रेवी जब पक जाए तो इसमें कोफ्ते डाल दें और इसे भी दो मिनट तक पकने दें. अब इसमें गरम मसाला मिलाएं और एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें. 

कोफ्ते बनकर तैयार हैं. आप इसे हरा धनिया डालकर सर्व कर सकते हैं.

गर्मियों में पीते हैं 'खस शर्बत', तो जानें इसे पीने का सही तरीका, इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

इस तरह बनाएं दही-लहसुन की चटपटी चटनी, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे