एक्सप्लोरर

Health Tips: दिन में दूध पीने से चर्बी को कम करने में मिलती है मदद, जाने फायदे

Health Tips: दूध प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है. रात को सोने से पहले दूध का सेवन आपको अच्छी नींद पाने में मदद करता है. इसके अलावा यह आपके वजन को कम करने में भी सहायक है, तो आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Health Tips: जब आप अपने बढ़ते वजन और बढ़ती चर्बी से परेशान होते हैं तो दुनियाभर के लोग आपको तरह-तरह की सलाह देते रहते हैं जिन्हें सुनकर आपको सरदर्द होने लग जाता है. ऐसे में लोग अक्सर आपको एक आम राय यह देते हैं कि वजन घटाने के लिए आप डेयरी उत्पादों से दूर रहें. दूध प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर आप रात को सोने से पहले दूध पीते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद पाने में मदद मिलती है. वैसे आज के समय में बहुत से लोग दूध के कई विकल्प तलाश रहे हैं, जिसमें सोया और बादाम ड्रिंक शामिल होती हैं. मगर दूध इन सबमें सबसे बेहतर पेय माना जाता है. एक रिसर्च के अनुसार अगर आप हर रोज एक गिलास दूध का सेवन करते हैं तो इससे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं, तो आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

वजन घटाने के लिए मिल्क डाइट अपनाएं एक हेल्थ संगठन के अनुसार, दूध और डेयरी उत्पाद आपके वजन को कम करने में सहायक होते है. अध्ययन के अनुसार अगर आप हर रोज कैल्शियम की ज्यादा मात्रा और विटामिन डी की अधिकता होना दोनों ही वजन कम करने की डाइट से जुड़ी हुई हैं.

क्या कहती है स्टडी रिसर्च के अनुसार जिन लोगों ने छह महीने तक हर रोज अधिक से अधिक मात्रा में डेयरी उत्पादों का सेवन किया है उन्होंने इनका सेवन न करने की तुलना में दो वर्षों में 5.4 किलोग्राम तक वजन घटाया है. जबकि अधिक डेयरी फूड का सेवन न करने वाले लोगों ने सिर्फ 3.1 किलोग्राम वजन घटाया है. वैसे तो  दूध और वजन कम करने के बीच संबंध साफ रूप से सामने नहीं आए हैं परंतु अपनी रोज की डाइट में एक गिलास दूध पीने के फायदे के पर्याप्त सबूत पाए गए हैं.

पेट को भरा रखने में है फायदेमंद अगर आप सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपकी भूख को शांत हो जाती है क्योंकि इसमें भूख को शांत करने वाले गुण होते हैं जैसे पेपटाइड वाईवाई. इसके अलावा दूध के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से आपका पेट भरा हुआ रहता है. इसके साथ ही आप कम खाते हैं और अपनी डाइट पर बने रहते हैं.

एक्सरसाइज के बाद दूध सबसे अच्छा विकल्प है दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी2, बी12 और कई अन्य कई जरूरी पोषक तत्वों पाए जाते हैं. इसलिए एक पावर पैक वर्कआउट के बाद एक गिलास दूध आपको आवश्यक एनर्जी प्रदान कर सकता है. यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में भी बेहद मददगार होता है.

दिन में कितना दूध पीना है जरूरी वजन घटाने के लिए दूध का नाम सुनते ही आपके दिमाग में फ्लेवर्ड मिल्क ही आता होगा, यह स्वाद में भले ही अच्छा हो मगर ये आपके वजन को कम करने के लिए अच्छा नहीं है. यह दूध में भरपूर मात्रा में कैलोरी पायी जाती हैं. इसलिए आपको हर रोज साधारण दूध पीने की सलाह दी जाती है. एक व्यस्क को दिन में लगभग 250 एमएल दूध अवश्य पीना चाहिए, जिसमें लगभग 150 कैलोरी पायी जाती है. इसके अलावा एक गिलास सप्रेटा दूध में मात्र 83 कैलोरी पायी जाती हैं. इसलिए आप अपनी कैलोरी के अनुसार से अपने दूध का गिलास चुन सकते हैं. लेकिन साथ ही इस बात का भी अवश्य ध्यान जरूर रखें कि आपको दूध से एलर्जी या फिर बदहजमी तो नहीं हो रही है.

Janmashtami 2020: 12 अगस्त को है जन्माष्टमी का पर्व, जानें इस दिन का पंचांग और शुभ मुहूर्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microwave Food Safety Tips : माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना
माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना
Cooking Without Oil: क्या बिना तेल के भी बन सकता है खाना? पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील
क्या बिना तेल के भी बन सकता है खाना? पीएम मोदी ने की खाने के तेल का इस्तेमाल कम करने की अपील
Pasta Cooking Tips: रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Karela Bitterness Removal Tips: करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट
करेला कड़वा है... अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट

वीडियोज

Delhi दुष्कर्म केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Breaking | Latest News | TOP News | Rekha Gupta
Breaking News: अचानक हुई Trump-Jinping बैठक, क्या बदलेगा? | Latest News | TOP News | America
UP News: धूल भरी आंधी से यूपी में भारी तबाही | UP Weather Update | CM Yogi
Breaking News: घर गिरे, पेड़..आंधी से उजाड़े हजारों आशियाने | UP Weather Update | CM Yogi
The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब नहीं विधायकों का समर्थन तो कैसे कांग्रेस ने बना दिया केरल का नया सीएम? VD सतीशन ने खुद बताया
जब नहीं विधायकों का समर्थन तो कैसे कांग्रेस ने बना दिया केरल का नया सीएम? VD सतीशन ने खुद बताया
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
पंजाब और मुंबई के मैच में 'बारिश' बनेगी विलेन? धर्मशाला से आया फैंस का दिल तोड़ने वाला अपडेट
पंजाब और मुंबई के मैच में 'बारिश' बनेगी विलेन? धर्मशाला से आया अपडेट
Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?
शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? जानें-यहां
BJP New Team: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेनियल नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल
नितिन नबीन की एंट्री से बीजेपी में बड़ा सत्ता बदलाव! मिलेनियल टीम के साथ 2027 मिशन की तैयारी
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
North East Hill Stations: तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
तवांग से शिलॉन्ग... नॉर्थ-ईस्ट के ये 10 हिल स्टेशन देंगे जन्नत का एहसास, भूलेंगे स्विट्जरलैंड
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
कब और किसने लागू किया था एमएसपी सिस्टम? इससे पहले कैसे होती थी फसलों की खरीद
Embed widget