एक्सप्लोरर

Health Tips: जुकिनी की सब्जी वजन घटाने, ब्‍लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करने में है बेहद मददगार

Health Tips: जुकिनी में कार्ब्‍स और शुगर की काफी कम मात्रा होती है. इसमें मौजूद पोषक तत्‍व आपको डायबिटीज, मोटापा और दिल से संबंधित बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार हैं, तो आइए आज हम आपको जुकिनी खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Health Tips: जुकिनी गर्मियों के मौसम मे मिलने वाली एक सब्‍जी है, जो स्‍वाद में कद्दू या लौकी से मिलती-जुलती होती है. यह कई तरह की होती है, जैसे पीले या गहरे हरे रंग आदि. यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ आपके शरीर को कई जरूरी कई पोषक तत्‍व भी प्रदान करती है. यह आपको कई बीमारियों से दूर रखकर, हेल्थ बनाए रखने में मददगार होती है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा पायी जाती है. इसके साथ ही इसमें कैलोरी, कार्ब्‍स और शुगर की भी काफी कम मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्‍व आपको डायबिटीज, मोटापा और दिल से संबंधित बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार होते हैं, तो आइए आज हम आपको जुकिनी खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1. एंटीऑक्सीडेंट्स से है भरपूर जुकिनी की सब्‍जी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है. यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्‍स से बचाने में सहायक होती है और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने का काम करती है. यह आपकी आंखों, त्वचा और दिल की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन सी, ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और बीटा कैरोटीन आपकी आंखों को सेहतमंद बनाए रखता है और मोतिबिंद या उम्र से संबंधित अन्य आंखों की समस्याओं को भी कम करता है.

2. पाचन तंत्र को अच्छा बनाए यह आपके पाचन को बेहतर बनाकर मल त्‍यागने में मददगार है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी कई समस्याओं की संभावनाएं कम हो जाती है. इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आपके शरीर में हेल्दी बैक्‍टीरिया पैदा करता है और यह इंफ्लमेशन को कम करने में भी मददगार होता है.

3. वजन घटाने में सहायक दुनियाभर के लोग मोटापे से परेशान हैं, मोटापे से आपको कई अन्‍य बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है. जुकिनी पानी और फाइबर की अधिक मात्रा से भरपूर होती है, साथ ही इसमें कैलोरी भी कम पायी जाती है. जिसके कारण आपको पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे आपकी भूख नियंत्रित रहती है. इसलिए जुकिनी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है.

4. ब्‍लड शुगर को कम करे जुकिनी एक लो कार्ब आहार होता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को लो कार्ब डाइट की सलाह देते हैं, जो ब्‍लड शुगर लेवल को कम कर सकती है. इसके अलावा, जुकिनी हाई फाइबर से भरपूर होता है, जोकि हाई ब्‍लड शुगर को नियंत्रित करता है.

5. दिल को हेल्दी बनाए जुकिनी ऐसे पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है, जो आपको एर्नेजेटिक बनाए रखने में मददगार हैं. इसमे मौजूद फाइबर खराब कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है. इसी वजह से जुकिनी को दिल के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है क्‍योंकि यह हृदय से संबंधित रोगों की संभावना को कम करता है. इसके अलावा, यह आपके हाई ब्‍लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखने में भी सहायक होता है.

Chanakya Niti: मित्रों के साथ कभी नहीं करनी चाहिए ऐसी बात, मित्रता में आती है खटास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Types Of Yogurt: कितनी तरह का होता है दही, कहीं गलत चीज तो नहीं खा रहे आप? यहां जानें
कितनी तरह का होता है दही, कहीं गलत चीज तो नहीं खा रहे आप? यहां जानें
Rare Wild Fruits Of Nepal: नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Tips To Keep Curd Fresh Longer: ऐसे जमाएंगे तो कभी खट्टा नहीं होगा दही, जान लें ट्रिक
ऐसे जमाएंगे तो कभी खट्टा नहीं होगा दही, जान लें ट्रिक
Papad Cone Chaat Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल Papad Cone Chaat, आसान रेसिपी से पाएं चटपटा स्वाद
घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल Papad Cone Chaat, आसान रेसिपी से पाएं चटपटा स्वाद

वीडियोज

Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Chitra Tripathi : आरक्षण के नाम पर 'खेल'? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation Bill
Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर
Chitra Tripathi : महिलाओं को हक या सिर्फ राजनीति? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation
Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
'महिलाओं को नहीं मिल पाएगा अधिकार', लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो आया गृहमंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन
'महिलाओं को नहीं मिल पाएगा अधिकार', महिला आरक्षण बिल गिरा तो क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
Car Battery Tips: इन संकेतों से पहचानें कब बदलनी है कार की बैटरी, नहीं तो बीच रास्ते फंस सकते हैं आप
Car Battery Tips: इन संकेतों से पहचानें कब बदलनी है कार की बैटरी, नहीं तो बीच रास्ते फंस सकते हैं आप
5 लाख में ये काम शुरू कर सकते हैं किसान, 60% सब्सिडी देती है मोदी सरकार
5 लाख में ये काम शुरू कर सकते हैं किसान, 60% सब्सिडी देती है मोदी सरकार
Embed widget