नई दिल्ली: इस साल एक बार फिर शादियों की लगन शुरू हो गई है. इसके लिए लोग वेडिंग प्लानिंग भी कर रहे हैं. ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि शादियों में शान-ओ-शौकत दिखाना लाजमी हो जाता है और जिसके लिए लोग खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं. हम आपको भारत की वो ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वेडिंग कर सकते हैं.
केरला का अलाप्पुझा शहर वेडिंग डेस्टिनेशन में सबसे पहले आपके लिए केरल काफी अच्छी जगहों में से एक रहने वाला है. वेडिंग के लिए केरल में अलाप्पुझा शहर जगह शानदार है और इसे वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा जाता है. यहां पर आपको विवाह के लिए 15 से 50 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
गोवा के फाइव स्टार होटल्स तो, वहीं गोवा भी वेडिंग डेस्टिनेशन की फेहरिस्त में शामिल है. यहां भी अक्सर शादी हुआ करती हैं. ऐसे में समुद्र किनारे बीच पर सात फेरे लेना अपने में ही खास हो जाता है. इसके अलावा आप गोवा में स्थित कई फाइव स्टार होटल्स का भी रुख कर सकते हैं. इसके लिए आपको 12 से 80 लाख रुपये देने पड़ सकते है.
अंडमान निकोबार के खूबसूरत रिजॉर्ट्स गोवा की तरह ही अंडमान निकोबार का भी लोगों में क्रेज रहता है. यह एक आइलैंड है, जहां डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कई खूबसूरत रिजॉर्ट बनाए गए हैं. इस लोकेशन पर आपको नारियल के पेड़ों के बीच बने रिजॉर्ट में शादी कर कई शानदार फोटोशूट करवाना खूबसूरत लम्हों में एक हो सकते हैं. यहां के लिए 20 से 60 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे.
जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस वैसे, आजकल तो स्टार्स के लिए राजस्थान एक फेवरेट स्पॉट बना हुआ है. हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास की शादी भी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई है. वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबसे ज्यादा उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और पुष्कर शहर को बेस्ट प्लेस में से एक माना जाता है. यहां कई खूबसूरत रिजॉर्ट, पैलेस, फोर्ट, हवेली और रॉयल होटल हैं जहां आप अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं. यहां शादी के लिए आपको 30 लाख से 1 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.
मध्यप्रदेश का मांडू शहर इसके बाद मध्य प्रदेश की बात आती है जहां के कुछ होटल हैं जिन्हें पैलेस की तरह बनाया गया है. इसके अलावा इस जगह एक फेमस टूरिस्ट प्लेस मांडू शहर है जो वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए काफी लोगों की पसंद बना हुआ है. यहां पर आपको वेडिंग करने के लिए 25 से 30 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
