एक्सप्लोरर

Fitness Self Motivation: फिटनेस के लिए वर्कआउट के साथ-साथ मोटिवेशन भी बेहद जरूरी, जानें वर्कआउट के कुछ सेल्फ मोटिवेशन टिप्स

Self Motivation Tips :आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बहुत ही आसान और इफेक्टिव टिप्स जो आपको होम वर्कआउट करने और खुद को फिट रखने के लिए मोटिवेट करेंगे. यहां जान लें वर्कआउट के कुछ सेल्फ मोटिवेशन टिप्स.

Workout Motivation: खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना कितना जरूरी है ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी तो कभी आलस के चलते हम ऐसा नहीं कर पाते. कुछ लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते वर्कआउट करने के लिए समय नहीं निकाल पाते तो कुछ एक्सरसाइज करना शुरू तो करते हैं लेकिन महज 2 से 3 दिन में ही डिमोटिवेट हो जाते हैं. आपके साथ भी यकीनन एहसास जरूर हुआ होगा.
 
एक बार अगर वर्कआउट रूटीन ब्रेक होता है तो उसे दोबारा पटरी पर लाना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बहुत ही आसान और इफेक्टिव टिप्स जो आपको होम वर्कआउट करने और खुद को फिट रखने के लिए मोटिवेट करेंगे.
 
वर्कआउट पार्टनर जरूर बनाएं 
 
एक्सरसाइज करना अक्सर बोरिंग तब हो जाता है जब आप अकेले एक्सरसाइज कर रहे हों. ऐसे में अगर वर्कआउट करने के लिए आप खुद को मोटिवेट करना चाहते हैं तो वर्कआउट पार्टनर बना लें. दरअसल घर पर अकेले वर्कआउट करना थोड़ा बोरिंग हो जाता है ऐसे में बेहतरीन तरीका ये है कि आप अपने साथ एक्सरसाइज करने के लिए एक वर्कआउट पार्टनर की तलाश कर लें.  ये वर्कआउट पार्टनर आपके हस्बैंड, बच्चे या फिर आपकी मम्मी पापा भी हो सकते हैं. जब आपको एक्सरसाइज करने के लिए किसी का साथ मिल जाएगा तो आपको वक्त का पता नहीं चलेगा और आप ये  नोटिस करेंगे कि एक्सरसाइज करना ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है.
 
वर्कआउट का फिक्स करें टाइम
 
हमारे रोजमर्रा के रूटीन में हर चीज का समय फिक्स है. ऑफिस जाने से लेकर घर लौटने तक हर चीज का टाइम पहले से सेट होता है. बिल्कुल उसी तरह आपको अपने वर्कआउट रुटीन का टाइम भी पहले से तय करना होगा. वर्कआउट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जा रहे हों. अगर आप घर पर भी वर्कआउट कर रहे हैं तो भी पंचुऐलिटी और फिक्स्ड टाइम होना जरूरी है. वर्कआउट का टाइम फिक्स करने से ये फायदा होगा कि वर्कआउट का टाइम होते ही आपको मन में महसूस होने लगेगा कि ये आपका एक्सरसाइज टाइम है और धीरे-धीरे आपकी रूटीन का हिस्सा बन जाएगा और आप इससे ब्रेक नहीं करेंगे.
 
स्किप न करें वर्कआउट 
 
कई बार शेड्यूल्ड बिजी होने के चलते आप अपने वर्कआउट के टाइम पर एक्सरसाइज नहीं कर पाते. ऐसे में आपका वर्कआउट रूटीन ब्रेक हो जाता है. उस टाइम पर एक्सरसाइज नहीं कर पाने के चलते आप उसे अगले दिन के लिए टाल देते हैं, ऐसा बिल्कुल भी ना करें दरअसल एक बार वर्कआउट रूटीन स्किप हो जाता है  तो उसे दोबारा पटरी पर लाना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज करने के लिए खुद को सेल्फ मोटिवेट करना चाहते हैं तो इस बात को एंश्योर करें कि आप अपने वर्कआउट को बिल्कुल भी मिस नहीं करेंगे. अगर ऐसा किसी दिन होता है कि आप बिजी हैं और उस वक्त आप एक्सरसाइज नहीं कर पाए तो 10 मिनट के लिए ही सही किसी भी वक्त एक्सरसाइज जरूर करें. ऐसा करने से न सिर्फ आप अपने रूटीन को फॉलो कर पाएंगे बल्कि आपका वर्कआउट रूटीन ही मेंटेन रहेगा.
 
हर दिन डिफरेंट एक्सरसाइज करें ट्राई 
 
वर्कआउट करना आसान नहीं है यही वजह है कि लोग जल्दी ही डिमोटिवेट हो जाते हैं. ज्यादातर लोग एक ही तरह का वर्कआउट रूटीन फॉलो करके भी बोरियत महसूस करने लगते हैं. ऐसे में अपने वर्कआउट रूटीन को इंटरेस्टिंग बनाना बेहद जरूरी है. हर दिन कुछ नई एक्सरसाइज ट्राई करें जो आपको फिट रहने के लिए मोटिवेट करें. जैसे किसी दिन आप सीढ़ियां उतरने चढ़ने की एक्सरसाइज कर सकते हैं तो किसी दिन अपने रूटीन में बदलाव कर योगा को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप डांस करना पसंद करते हैं तो सोमवार एरोबिक्स करना भी एक इंटरेस्टिंग और फिट रहने का मस्ती भरा तरीका है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में आलू खाने से एसिडिटी की दिक्कत होती है? जानें इसको खाने के सही तरीके
क्या सच में आलू खाने से एसिडिटी की दिक्कत होती है? जानें इसको खाने के सही तरीके
Ghaziabad Polio Virus: गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
Cancer Drug Prices: कैंसर मरीजों को लगा तगड़ा झटका, किल्लत की वजह से बढ़ाए जाएंगे इन दो दवाओं के दाम
कैंसर मरीजों को लगा तगड़ा झटका, किल्लत की वजह से बढ़ाए जाएंगे इन दो दवाओं के दाम
Traditional Rajasthani Food: एसी और कोल्ड ड्रिंक नहीं... इस देसी तरीके से गर्मी को मात देते हैं राजस्थान के लोग
एसी और कोल्ड ड्रिंक नहीं... इस देसी तरीके से 45 गर्मी को मात देते हैं राजस्थान के लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget