नईदिल्ली: सुंदर दिखने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते. कितने ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कुछ ऐसे देसी नुस्खें भी हैं जो आपको खूबसूरत बना सकते हैं और त्वचा भी चमकदार हो सकती है. आज आचार्य बालकृष्ण जी हमें बताएंगे कि कैसे आप करी पत्तियों के इस्तेमाल से खूबसूरत बन सकते हैं. करी पत्ते को मीठे नीम के नाम से भी जाना जाता है. खूबसूरती के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल-
  • हर कोई सुंदर बनना चाहता है. लेकिन बाहृय सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है.
  • आप करी पत्ते के इस्तेमाल से भी सुंदर बन सकते हैं.
  • करी पत्ते को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर यदि आप चेहरे पर लगाते हैं तो इससे चेहरे की सुंदरता बढ़ेगी.
  • करी पत्ते के पेस्ट का इस्तेमाल करने से पिंपल्स और झाइयों की समस्या दूर होती है.
कैसे बनाएं करी पत्ते का पेस्ट-
  • पेस्ट बनाने के लिए करी पत्ते की ताजी या सूखी पत्तियों को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इन पत्तियों का पेस्ट बना लें.
  • ड्राई स्कि‍न के लिए भी करी पत्ता पेस्ट बहुत अच्छा है.
  • इतना ही नहीं इससे चेहरे पर चमक भी आएगी.
बॉडी की मसाज के लिए करी पत्ता-
  • करी पत्ते के पेस्ट से आप पूरी बॉडी की भी मसाज कर सकते हैं.
  • करी पत्ते का पेस्ट ही नहीं बल्कि करी पत्ते के बीज का तेल भी बहुत उपयोगी होता है. इससे स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं.
डायबिटीज के लिए करी पत्ता- यदि आप करी पत्ते को पीसकर उसका पाउडर बनाकर सुबह-शाम 3 से 4 ग्राम सेवन करते हैं तो इसे डायबिटीज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.