Bathing Mistakes : अक्सर नहाने के बाद महिलाएं सिर पर तौलिया लपेट लेती हैं ताकि गीले बालों को सुखाया जा सके और गीले बालों से पानी भी न टपके. जब आप नहाने के बाद बालों में तौलिया लपेटती हैं तो इसेसे आपके बालों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आज हम इस लेख में आपको नहाने के बाद बालों में तौलिया लपेटने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे. 

नहाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां

बालों में न लपेटें तौलिया

नहाने के बाद तौलिया लपेटने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, जब आप नहाने के बाद बालों में तौलिया लपेटती हैं तो इससे बालों को मोड़ते या घुमाते हैं तो इससे बालों में खिंचाव उत्पन्न होता है. इससे आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचता है. खासतौर पर इसकी वजह से आपके बालों की झड़े कमजोर होने लगती है. वहीं, बालों का चमक भी खोने लगता है. 

बालों को कर सकता है ड्राई

नहाने के बाद तौलिए को सिर पर बार-बार रगड़ने से आपके बाल ड्राई हो सकते हैं. क्योंकि अगर आप लंबे समय तक बालों में तौलिया बांधकर रखती हैं, तो इससे बालों का नैचुरल ऑयल खत्म होने लगता है, जिसकी वजह से बाल काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. 

चेहरे पर न रगड़ें तौलिया 

चेहरे पर तौलिया रगड़ने से आपकी स्किन खराब होने लगती है. इससे आपकी स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि नहाने के दौरान तौलिए को अपने चेहरे पर न रगड़ें. इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर थपथपाएं. इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Kajal Hacks: काजल के इस हैक्स से अपने आंखों को दें बोल्ड लुक

Lipstick Shade: 50 साल की उम्र में भी दिखेंगी जवां, इस तरह करें लिपस्टिक शेड का सिलेक्शन