नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक के दो दिन बीत चुके हैं रोज डे और प्रपोज डे और आज है चॉकलेट डे. तो आइए हम आपको बताते है कि चॉकलेट डे पर आप क्या-क्या कर सकते है.

चॉकलेट डे- चॉकलेट डे हर किसी का पसंदीदा दिन होता है क्योंकि अमूमन हर किसी को अपने प्रियजनों, दोस्तों और वैलेंटाइन को चॉकलेट देना और लेना पसंद होता है. आप भी अपने वैलेंटाइन या दोस्तों को आज खुश करने के लिए चॉकलेट दे सकते हैं. बाजार में चॉकलेट बहुत सी वैराइटी में उपलब्ध है तो आप किसी भी बड़े स्टोर में जाकर हर तरह की चॉकलेट्स खरीद सकते है.

चॉकलेट देते वक्त करें ये काम-

  • क्या आप जानते हैं चॉकलेट के सेहत पर कुछ फायदे भी होते है. ऐसे में आप आज जिसे भी चॉकलेट दें, साथ में उन्हें प्यार भरी बातों के साथ चॉकलेट खाने के फायदों के बारे में भी बता सकते हैं.
  • आप अपने वैलेंटाइन को ये भी बता सकते है कि प्यार करने के साथ-साथ आपको उनकी सेहत का भी कितना ख्याल हैं

चॉकलेट के फायदे-

  • कई रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में दो बार या तीन बार डार्क चॉकलेट खाने से फायदा होता है. चॉकलेट खाने से कैंसर होने के खतरे को रोका जा सकता है.
  • चॉकलेट कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है.
  • ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल करने में भी ये सहायता करता है.
  • माहवारी के दिनों में यदि महिलाएं डार्क चॉकलेट खाएं तो दर्द और पड़ने वाले क्रैंप्स से उन्हें राहत मिल सकती है.