हम सभी को गुस्सा आता है और हम इसे शांत करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. एक दिलचस्प तरीका जो कई लोग अपनाते हैं वो है कागज पर अपनी नाराजगी लिखना और फिर उसे फाड़ देना. लेकिन, क्या वाकई में यह तरीका काम करता है? हाल ही में हुई एक स्टडी से इस बारे में कुछ जानकारी मिली है रिसर्च के अनुसार, जब आप अपनी नाराजगी कागज पर लिखते हैं, तो आपका दिमाग उस नाराजगी को व्यक्त करने में लग जाता है. इससे आपके गुस्से का स्तर कुछ हद तक कम हो जाता है. फिर, जब आप उस कागज को फाड़ते हैं, तो यह एक प्रकार से संकेत होता है कि आप उस नाराजगी को अपने जीवन से निकाल रहे हैं.
जानें क्या कहता है रिसर्च यह शोध नागोया विश्वविद्यालय में किया गया, जहां लगभग 100 छात्रों ने इस प्रयोग में भाग लिया. छात्रों को सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार लिखने को कहा गया, जैसे कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर रोक लगानी चाहिए या नहीं. इन लिखावटों का मूल्यांकन करने के लिए कहा गया कि एक डॉक्टरेट छात्र इन्हें देखेगा.हालांकि, छात्रों की लिखी हुई हर चीज के लिए उन्हें कम अंक मिले और उनकी लिखावट को निम्न बुद्धिमत्ता, रुचि, मित्रता, तर्क और तर्कसंगतता के आधार पर आंका गया. इसके अलावा, उन्हें अपमानजनक प्रतिक्रिया भी मिली.
गुस्सा ऐसे कम हुआ शोध के अनुसार, जब छात्रों ने अपने गुस्से को कागज पर लिखा और फिर उसे फाड़ दिया, तो उनका गुस्सा लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया. नोबुयुकी कवाई, जो इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता हैं, उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद थी कि हमारा तरीका कुछ हद तक गुस्से को कम करेगा, लेकिन यह जानकर हम भी हैरान रह गए कि गुस्सा तो पूरी तरह से चला गया."
इससे मिलती है शांति इस प्रयोग से यह सिद्ध होता है कि गुस्से को नियंत्रित करने के लिए यह एक आसान और प्रभावी उपाय है. इसलिए, अगली बार जब आपको गुस्सा आए, तो एक कागज और पेन लेकर अपनी भावनाओं को लिख डालें और फिर उसे फाड़ दें. इस प्रक्रिया से आपको तुरंत तो शांति मिल सकती है, लेकिन यह एक अस्थायी समाधान है.
ये भी पढ़ें: Weight Loss: ताबड़तोड़ मेहनत के बावजूद नहीं कम हो रहा वजन? तो ट्राई करें ये कमाल की चीज, Fat से हो जाएंगे Slim
