नई दिल्ली: गर्मियों में पसीने की बदबू एक आम समस्या है. ऐसे में ताजगी और महकते अहसास के लिए फूलों और सिट्रस फलों के महक वाले परफ्यूम का इस्तेमाल आपके दिलोदिमाग को भी सुकून देगा. 'परफ्यूमबूथ डॉट कॉम' के फाउंडर रोहित कुमार अग्रवाल और 'द बॉडी शॉप' कंपनी की शिखा अग्रवाल ने गर्मियों में लगाएं जाने वाले परफ्यूम के संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं. पुरुषों के लिए-
- नींबू, संतरा, पर्पल, लेमन ग्रास और मिंट नोट्स आदि से तैयार परफ्यूम आपको ताजगी का अहसास कराते हैं और गर्मियों के दिनों में इसकी महक के साथ आप बेहतर अनुभव कर सकते हैं.
- एक्वैटिक परफ्यूम कई तरह के मिनरल्स से भरपूर जल के गुणों से समृद्ध होते हैं. इसमें स्वच्छ और ताजगी भरी महक का समावेश होता है. इसका वर्गीकरण आमतौर पर पारंपरिक रूप से ताजे या फूलों के मिश्रण से तैयार किए गए परफ्यूम के तौर पर किया जाता है.
- स्पाइसी परफ्यूम की खूशबू बहुत तेज होती है और अधिक गर्मी और उमस में इसे ज्यादा लगाना उचित नहीं होगा. इसकी खुशबू ज्यादा देर तक बरकरार रहती है और इसकी हल्की खुशबू ही पर्याप्त होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में ही लगाएं.
महिलाओं के लिए-
- महिलाओं के लिए फूलों की खुशबू वाले या विभिन्न फलों से तैयार परफ्यूम अच्छे होते हैं. फूलों की खूशबू वाले परफ्यूम आपको खुशनुमा माहौल और ताजगी का अहसास कराते हैं.
- फलों से तैयार परफ्यूम गर्मियों में लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं, फूलों वाले परफ्यूम के मुकाबले इनकी खुशबू हल्की और भीनी होती है, जो उमस भरे मौसम में आपके लिए बेहतर है.
- रोजमैरी, लैवैंडर, क्यूमिन (जीरा), कपूर और अन्य वनस्पतियों से तैयार सुगंधित परफ्यूम आपको अनोखी ताजगी और खूशबू के अहसास से सरोबार करते हैं. ये सिट्रस और स्पाइसी रूप में पैक किए जाते हैं. गर्मियों में एरोमैटिक (सुगंधित) परफ्यूम आपके लिए बेहतर साबित होंगे.
- वुडी परफ्यूम हल्की और भीनी खुशबू वाले होते हैं, सिट्रस फलों के सत्व से युक्त वुडी परफ्यूम भी गर्मियों में आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं.
नोट: आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
